लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। ग्लोबल टेक्नोलॉजी ब्रांड, वनप्लस ने वनप्लस पैड 4 पेश किया है। यह लेटेस्ट फ्लैगशिप टेबलेट असीमित प्रोडक्टिविटी, क्रिएटिविटी और मनोरंजन प्रदान करने के लिए बनाई गई है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलाईट जेन 5 प्लेटफॉर्म के साथ 33.53 सेमी (31.2 इंच) का 3.4के डिस्प्ले, 13,380 एम.ए.एच की शक्तिशाली बैटरी और फ्लैगशिप प्रोडक्टिविटी टूल्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से स्लीक और पोर्टेबल वनप्लस पैड 4 बिल्कुल कंप्यूटर जैसी परफॉर्मेंस प्रदान करता है।
वनप्लस पैड 4 को प्रोफेशनल्स, क्रिएटर्स और मल्टीटास्कर्स के लिए बनाया गया है। इसमें सबसे बेहतर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर अनुभव दिए गए हैं, जिनमें 11हर्ट्ज़ का रिफ्रेश रेट, आठ स्पीकर का शानदार स्पैशियल ऑडियो सेटअप, 80 वॉट की सुपरवूक फास्ट चार्जिंग और लगातार स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए एडवांस्ड कूलिंग शामिल है। वनप्लस पैड 4 का मूल्य 54,999 रुपये से शुरू होता है, जो कई बैंक ऑफरों के साथ मिलेगा। इसकी सेल 5 मई, 2026 से शुरू होगी।
स्नैपड्रैगन 8 एलाईट जेन 5 के साथ फ्लैगशिप परफॉर्मेंस
वनप्लस पैड 4 में स्नैपड्रैगन 8 एलाईट जेन 5 प्रोसेसर लगा है, जो 12जीबी एलपीडीडीआर5एक्स रैम और 512जीबी तक के यू.एफ.एस 4.1 स्टोरेज के साथ मुश्किल से मुश्किल टास्क के लिए भी बहुत ही तेज, रिस्पॉन्सिव परफॉर्मेंस प्रदान करता है। यह आज तक की सबसे शक्तिशाली वनप्लस टेबलेट है, जिसका एंटुटू बेंचमार्क स्कोर 4.1 मिलियन तक है और यह वनप्लस की पिछली टेबलेट के मुकाबले 42 प्रतिशत बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करती है।
वनप्लस पैड 4 में पीक आउटपुट बनाए रखने के लिए 40,760 मिमी2 के वेपर चैंबर और अपग्रेडेड ग्रेफाईट लेयर्स के साथ क्रायो-वैलोसिटी कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और लंबे समय तक मल्टीटास्किंग के लिए प्रभावशाली हीट डिसीपेशन करने में सक्षम है।
3.4के का आकर्षक डिस्प्ले
वनप्लस पैड 4 में 33.53 सेमी (13.2 इंच) का 3.4के अल्ट्रा-क्लियर डिस्प्ले है, जो 315 पीपीआई, डॉल्बी विज़न, 12-बिट कलर डेप्थ, प्रोफेशनल ग्रेड की कलर एक्युरेसी और 1000 निट्स तक की एच.बी.एम ब्राईटनेस के साथ बहुत ही जीवंत विज़्युअल प्रदान करता है। इसके 144 हर्ट्ज़ के रिफ्रेश रेट और 540 हर्ट्ज़ तक के टच सैंपलिंग रेट के साथ बहुत फ्लुइड स्क्रॉलिंग और अत्यधिक रिस्पॉन्सिव इंटरैक्शन प्राप्त होते हैं, वहीं 7:5 रीडफिट अनुपात और 89.4 प्रतिशत का स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात प्रोडक्टिविटी और रीडिंग के कम्फर्ट को बढ़ाता है।
रैपिड चार्जिंग के साथ सेगमेंट की सबसे बेहतर बैटरी लाईफ
वनप्लस पैड 4 में वनप्लस डिवाईस की अब तक की सबसे शक्तिशाली 13,380 एम.ए.एच की बैटरी दी गई है, जो 54 दिनों तक का स्टैंडबाय, 20 घंटे का वीडियो प्लेबैक और 7 घंटे तक की गेमिंग प्रदान करता है। 80वॉट की सुपरवूक फास्ट चर्जिंग के साथ डाउनटाईम सबसे कम होता है और यूज़र्स ज्यादा लंबे समय तक प्रोडक्टिविटी बनाए रख सकते हैं या मनोरंजन प्राप्त कर सकते हैं।
ज्यादा स्मार्ट ए.आई के साथ कंप्यूटर जैसी प्रोडक्टिविटी
वनप्लस पैड 4 ऑक्सीजन ओ.एस16 पर चलता है, जिससे सुगम हाईब्रिड वर्कफ्लो के लिए फ्लेक्सिबल ऐप विंडो के साथ बेहतर मल्टीटास्किंग, ड्रैग-एंड-ड्रॉप फाईल मैनेजमेंट, ओटीजी सपोर्ट, सेकंड स्क्रीन फंक्शनैलिटी और की-बोर्ड एवं माउस की शेयरिंग संभव होती है।
प्रोडक्टिविटी को और अधिक बढ़ाने के लिए इसमें वनप्लस ए.आई है, जो ए.आई राईटर, ए.आई समरी, ए.आई ट्रांसलेट, ए.आई रिकॉर्डर, ए.आई क्लियर कॉल जैसे प्रोडक्टिविटी टूल और ए.आई पेंटर जैसे क्रिएटिव टूल्स द्वारा यूज़र्स को ज्यादा कारगर तरीके से ड्राफ्ट, समराईज़, ट्रांसलेट, स्केच और कम्युनिकेट करने में समर्थ बनाता है।
प्रीमियम डिज़ाईन, बेहतरीन मनोरंजन
वनप्लस पैड 4 को स्लीक मैटल यूनिबॉडी से बनाया गया है, जिसकी थिकनेस 5.94 मिमी और वजन केवल 672 ग्राम है। यह पोर्टेबिलिटी और प्रीमियम डिज़ाईन का शानदार संतुलन पेश करता है। यह ड्यून ग्लो एवं सेज़ मिस्ट कलर्स में उपलब्ध है, जो किसी भी जगह काम करने या मनोरंजन का आनंद लेने के लिए उपयुक्त है।
इसमें चार वूफर, चार ट्वीटर और स्पैशियल ऑडियो के साथ आठ स्पीकर सिस्टम दिया गया है, जो बहुत ही शानदार ऑडियो अनुभव प्रदान करता है। वनप्लस स्टाईलो प्रो और आगामी स्मार्ट कीबोर्ड की सपोर्ट से क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी और अधिक बढ़ जाएगी।
मूल्य व उपलब्धता
वनप्लस पैड 4 का शुरुआती मूल्य 54,999 रुपये है। यह 5 मई, 2026 से 8जीबी+256जीबी और 12जीबी+512जीबी वैरिएंट में उपलब्ध होगा। इसके टॉप-एंड मॉडल का मूल्य 59,999 रुपये है, जिसमें 5,000 रुपये तक का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट शामिल है। लॉन्च ऑफर के अंतर्गत, सीमित समय के लिए ग्राहकों को 5,499 रुपये का वनप्लस स्टाईलो प्रो मुफ्त दिया जा रहा है, साथ ही 6 महीने तक की नो-कॉस्ट ई.एम.आई की सुविधा दी जा रही है। यह डिवाईस अमेज़ॉन.इन, फ्लिपकार्ट, वनप्लस.इन, वनप्लस स्टोर ऐप, वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर और चुनिंदा पार्टनर आउटलेट्स पर उपलब्ध होगी।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal