लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। देश के अग्रणी बैटरी ब्राण्ड, एवरैडी इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने जम्मू में भारत की एकमात्र ऑपरेटिंग एल्केलाईन बैटरी युनिट के उद्घाटन की घोषणा की। इस आधुनिक ग्रीनफील्ड युनिट का उद्घाटन जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया। इस अवसर पर एवररैडी इंडस्ट्रीज़ इंडिया लिमिटेड के प्रमोटर एवं नॉन-एक्ज़क्टिव डायरेक्टर मोहित बर्मन भी मौजूद रहे।
यह कदम सरकार के ’मेक इन इंडिया’ विज़न को समर्थन प्रदान करने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। एवरैडी के इस नए मैनुफैक्चरिंग प्लांट को तकरीबन रु200 करोड़ के निवेश से बनाया गया है, जिसमें हर साल लगभग 360 मिलियन एल्केलाईन बैटरियों की चरम उत्पादन क्षमता है, हालांकि इसकी सालाना इंस्टॉल्ड क्षमता 456 मिलियन है। उद्योग जगत की उत्पादन क्षमता को बढ़ाते हुए एवरैडी की जम्मू युनिट डोमेस्टिक मैनुफैक्चरिंग को बढ़ावा देगी, साथ ही देश में हाई-परफॉर्मेंस पावर सॉल्यूशन्स की बढ़ती मांग को भी पूरा करेगी।
इसके अलावा, यह प्लांट आयात पर भारत की निर्भरता कम करने, आपूर्ति श्रृंखला की क्षमता बढ़ाने और मार्जिन दक्षता में सुधार लाने में भी योगदान देगा। यह युनिट एवरैडी को व्हाइट लेबलिंग के ज़रिए अपने कारोबार का विस्तार करने तथा देशी-विदेशी बाजारों को सेवाएं प्रदान करने में सक्षम बनाएगी। कुल मिलाकर यह पहल ब्राण्ड को एल्केलाईन बैटरी सेगमेंट में ग्लोबल प्लेयर के रूप में मजबूती से स्थापित करने की महत्वाकांक्षा को और मजबूत बनाती है।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, “आज मुझे सांबा में एवररैडी इंडस्ट्रीज़ इंडिया लिमिटेड की नई इंडस्ट्रियल युनिट के उद्घाटन का अवसर मिला। रु200 करोड़ के निवेश से स्थापित यह प्लांट स्थानीय स्तर पर नौकरियां पैदा कर, सहायक युनिट्स को बढ़ावा देकर, महिलाओं और युवाओं के लिए अवसर उत्पन्न कर और जम्मू-कश्मीर के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।”
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal