Tuesday , April 21 2026

टीटीके प्रेस्टीज का बड़ा विस्तार : एक साल में 100 नए एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। किचन नवाचार के क्षेत्र में एक भरोसेमंद नाम, टीटीके प्रेस्टीज ने अपने रिटेल सफर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 में देशभर में 100 नए प्रेस्टीज एक्सक्लूसिव स्टोर सफलतापूर्वक लॉन्च किए हैं। यह विस्तार ब्रांड की हर जगह मौजूदगी को बढ़ाने और प्रमुख बाजारों में ग्राहकों तक अपनी पहुँच आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

यह विस्तार टीटीके प्रेस्टीज के आधुनिक कुकवेयर और अप्लायंसेज़ पोर्टफोलियो के साथ पूरी तरह मेल खाता है। इसमें ट्राइ-प्लाई, कास्टलाइट और सिरेमिक जैसे एडवांस कुकवेयर कलेक्शन शामिल हैं। साथ ही, मल्टी-फंक्शनल कुकिंग के लिए एंड्यूरा सीरीज और हेल्दी कुकिंग के लिए न्यूट्रि सीरीज जैसे इनोवेटिव अप्लायंसेज़ भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं।

इस पोर्टफोलियो में एयरफ्लिप जैसे 2-इन-1 एयर फ्रायर, व्हिसल काउंटर तकनीक वाले इंडक्शन कुकटॉप और डुओ रेंज (जिसमें इंडक्शन और इंफ्रारेड दोनों का विकल्प देने वाला इलेक्ट्रो डुओ शामिल है) जैसे अत्याधुनिक समाधान भी शामिल हैं। इसके अलावा, स्वच्छ सीरीज, जिसमें आसानी से साफ होने वाले गैस स्टोव और स्पिल-कंट्रोल लिड वाले प्रेशर कुकर हैं,सुविधा और साफ-सफाई पर ब्रांड के फोकस को दर्शाती है।

नवाचार, डिजाइन और उपयोगिता पर जोर देते हुए, टीटीके प्रेस्टीज हर तरह के कुक की जरूरतों को पूरा करता है, चाहे वह रोजमर्रा के घरेलू उपयोगकर्ता हों या नए प्रयोग करने वाले और सेहत के प्रति जागरूक ग्राहक। स्टोर नेटवर्क के विस्तार से यह सुनिश्चित हुआ है कि ये आधुनिक प्रोडक्ट्स अब ग्राहकों के लिए पहले से कहीं अधिक सुलभ हैं।

सिर्फ पहुँच बढ़ाने के अलावा, वित्त वर्ष 2026 प्रेस्टीज एक्सक्लूसिव की रिटेल सोच में भी एक बदलाव लेकर आया है, जहाँ स्टोर्स को अब एक्सपीरियंस सेंटर के रूप में तैयार किया जा रहा है। इन स्टोर्स को इस तरह डिजाइन किया गया है कि एक ही छत के नीचे ग्राहक ब्रांड की पूरी रेंज देख सकें, प्रोडक्ट्स को करीब से समझ सकें और खुद इस्तेमाल करके सही निर्णय ले सकें।

इस अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए लाइव डेमो के साथ-साथ हाउसिंग सोसायटियों और आरडब्ल्यूए के जरिए हाइपरलोकल एक्टिवेशन पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इस मॉडल ने ग्राहकों के बीच जागरूकता बढ़ाने, प्रोडक्ट ट्रायल को बढ़ावा देने और ब्रांड के साथ उपभोक्ताओं का जुड़ाव मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।

टीटीके प्रेस्टीज की सीनियर जनरल मैनेजर, मार्केटिंग अकिला चंद्रशेखर ने कहा, “हमारा लक्ष्य रिटेल को ग्राहकों के लिए अनुभव आधारित सफर में बदलना है। हमारे स्टोर्स अब इंटरैक्टिव स्पेस बन रहे हैं, जहाँ ग्राहक हमारे प्रोडक्ट्स के साथ सही मायने में जुड़ सकते हैं। लाइव डेमो से लेकर हाइपरलोकल एक्टिवेशन तक, हम ग्राहकों के साथ मजबूत रिश्ता बना रहे हैं और उन्हें अपनी रसोई के लिए बेहतर चुनाव करने में मदद कर रहे हैं।”

टीटीके प्रेस्टीज अपने फ्रेंचाइज़ नेटवर्क को भी मजबूत कर रहा है और इच्छुक पार्टनर्स को अपनी वेबसाइट के जरिए जुड़ने के लिए आमंत्रित करता है।

रिटेल नेटवर्क के विस्तार और इन-स्टोर अनुभव को बेहतर बनाने के इस दोहरे फोकस के साथ, टीटीके प्रेस्टीज एक भविष्य के लिए तैयार और ग्राहक-केंद्रित कंपनी के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है, जो हर भारतीय किचन तक नवाचार पहुँचाने के लिए समर्पित है।