Saturday , April 11 2026

संविधान की जगह RSS का कानून लाना चाहती है BJP, पटना में तेजस्वी यादव का बड़ा हमला; अल्पसंख्यकों से बोले- अब सचेत रहने का वक्त

पटना : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी (RJD) के कद्दावर नेता तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आरएसएस (RSS) के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। शनिवार को राजधानी के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित ‘अल्पसंख्यक अभिनंदन समारोह’ को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। उन्होंने अल्पसंख्यक समाज को आगाह करते हुए कहा कि भाजपा देश के मूल संविधान को बदलकर आरएसएस का एजेंडा लागू करना चाहती है, जिसे रोकने के लिए एकजुटता अनिवार्य है।“लालू का बेटा हूं, झुकना नहीं सीखा”अपने पिता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जिक्र करते हुए तेजस्वी ने जोश भरा। उन्होंने कहा, “मैं लालू प्रसाद का बेटा हूं। यह वही बिहार है जहां लालू जी ने लालकृष्ण आडवाणी के रथ को रोककर उन्हें गिरफ्तार करने की हिम्मत दिखाई थी। भाजपा को यह समझ लेना चाहिए कि जब लालू प्रसाद कभी नहीं झुके, तो उनका बेटा कैसे झुकेगा?” उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी वे कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं, उन पर झूठे केस कर दिए जाते हैं, लेकिन वे विचारधारा से कभी समझौता नहीं करेंगे।हुमायूं कबीर पर निशाना: 1000 करोड़ के लेनदेन का आरोपतेजस्वी यादव ने पश्चिम बंगाल के नेता हुमायूं कबीर का नाम लेते हुए उन पर तीखा हमला किया। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि उन्होंने भाजपा से 1000 करोड़ रुपये लिए हैं और अब समाज में नफरत फैलाकर सत्ता तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनके वीडियो देखें और ऐसे भड़काऊ भाषण देने वालों से सावधान रहें। तेजस्वी ने स्पष्ट कहा, “अगर मैं भी भड़काऊ भाषण दूं, तो मुझ पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।”बूथ स्तर पर मजबूती और पुरानी गलतियों से सीखआगामी चुनावों को देखते हुए तेजस्वी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को ‘बूथ जीतो’ का मंत्र दिया। उन्होंने स्वीकार किया कि अतीत में पार्टी से कुछ गलतियां हुई होंगी, लेकिन अब उन्हें सुधारने का वक्त आ गया है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि पहले विधानसभा में अल्पसंख्यक विधायकों की संख्या 35-40 होती थी, जो अब घट रही है। असम के परिसीमन का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि मुस्लिम सीटों को कम करना संविधान बदलने की साजिश का हिस्सा है।अल्पसंख्यकों के हक में लड़ाई जारी रखने का संकल्पकेंद्र सरकार द्वारा लाए गए विभिन्न बिलों का जिक्र करते हुए तेजस्वी ने कहा कि जो भी कानून अल्पसंख्यकों को तबाह करने के लिए लाया गया, आरजेडी ने हमेशा उसका विरोध किया है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि यह समय आपस में लड़ने का नहीं बल्कि फिरकापरस्त ताकतों के खिलाफ मजबूती से खड़े होने का है। तेजस्वी ने आह्वान किया कि सभी नेता और कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करें और संघर्ष के इस दौर में एकजुट रहें