मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया लेकर आ रहा है तुम हो ना, एक नया रियलिटी गेम शो। यह शो जल्द ही सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रसारित होगा। शो की मेज़बानी करेंगे लोकप्रिय अभिनेता और होस्ट राजीव खंडेलवाल।
राजीव खंडेलवाल (अभिनेता और होस्ट, तुम हो ना) ने कहा, “सालों से मुझे कई तरह के रोल ऑफर हुए हैं – कुछ एक्सपेरिमेंटल, कुछ बिल्कुल अलग। लेकिन मैंने हमेशा वही चुना जो दिल से सही लगा और जिसमें मुझे सच्चा अर्थ दिखा। तुम हो ना के साथ मैं खुश हूं कि सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर टेलीविज़न में वापसी कर रहा हूं। यह शो मेरे दिल के बेहद करीब है और दर्शकों के लिए एक खूबसूरत अनुभव लेकर आ रहा हूं।”
तुम हो ना से जुड़ी ताज़ा जानकारी और अपडेट्स के लिए बने रहिए सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव के साथ!
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal