Wednesday , April 8 2026

वनप्लस ने पेश किया वनप्लस नॉर्ड 6, बेहतर फीचर्स संग मिल रहा ये ऑफर्स

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। वन प्लस ने नॉर्ड 6 पेश किया। यह स्मार्टफोन रोजमर्रा के इस्तेमाल में बढ़त प्रदान करने के लिए बनाया गया है। इसमें सेगमेंट का पहला 165 एफ.पी.एस गेमिंग अनुभव दिया गया है, जो बेजोड़ ग्राफिक स्मूथनेस प्रदान करता है। साथ ही, 9,000 एम.ए.एच की सिलिकॉनकार्बन बैटरी अपनी श्रेणी में सबसे अधिक शक्तिशाली है, जो पॉवर की चिंता को खत्म कर देती है। इसलिए वनप्लस नॉर्ड 6 मिड-रेंज स्मार्टफोन की अपेक्षाओं से बढ़कर है।

इसमें फ्लैगशिप ग्रेड का ए.आई, अल्ट्रा-ड्यूरेबल कंस्ट्रक्शन, व्यवहारिक और शक्तिशाली कैमरा है तथा इसके डिज़ाईन की प्रेरणा फ्लैगशिप वनप्लस 15 से ली गई है। इसलिए एक संपूर्ण और बिना समझौते की टूलकिट प्राप्त होती है, जो दैनिक कामों को बहुत आसान बनाते हुए यूज़र्स को बढ़त प्रदान करती है। 

वनप्लस नॉर्ड 6 में चिपसेट की परफॉर्मेंस और गेमिंग की क्षमता का बेहतरीन तालमेल है। इसमें वनप्लस के एक्सक्लुसिव, पीसी-लेवल 165 एफपीएस गेमप्लेस के साथ क्वालकोम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्लेटफॉर्म दिया गया है। इसलिए बीजीएमआई, सीओडीएम और फ्री फायर मैक्स जैसे लोकप्रिय ए.ए.ए मोबाईल टाईटल इस पर बहुत आसानी से खेले जा सकते हैं। साथ ही इसमें कस्टम टच रिफ्लेक्स चिप, स्पेशियल ऑडियो बूस्टर, हाई प्रेसिज़न 6-एक्सिस जायरोस्कोप और 3200 हर्ट्ज़ के टच सैंपलिंग रेट के साथ एडवांस्ड एज़ टेक है, जो इसे अन्य स्मार्टफोन के मुकाबले बढ़त प्रदान करता है। 

इसमें दी गई 9000 एम.ए.एच की बैटरी 35 से 40 हजार मूल्य के सेगमेंट की सबसे शक्तिशाली बैटरी है, जो सामान्य उपयोग करने पर 2.5 दिन से अधिक चलती है। साथ ही, इसमें 80 वॉट की सुपरवूक फास्ट चार्जिंग, इंटैलिजेंट बाईपास चार्जिंग और 27 वॉट वायर्ड रिवर्स चार्जिंग जैसी खूबियाँ भी हैं।

इसके अलावा, यह डिवाईस एक्सक्लुसिव जी2 वाई-फाई चिप के साथ फुल-फोर्स कनेक्टिविटी प्रदान करती है। दैनिक उपयोग को सुगम बनाने के लिए इसमें नैक्स्ट जनरेशन 5जी-एडवांस्ड सपोर्ट दी गई है। इस स्मार्टफोन में ए.आई माईंड स्पेस और गूगल जेमिनाई के साथ डीप इंटीग्रेशन के माध्यम से फ्लैगशिप-ग्रेड का ए.आई इिया गया है, जो ए.आई ट्रांसलेशन, ए.आई राईटर और ए.आई स्कैनर जैसे टूल्स के साथ व्यक्तिगत नॉलेज बेस प्रदान करता है। यह स्मार्टफोन ऑक्सीजनओएस 16 पर चलता है, जो लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ आता है। 

जीवंत इमेजिंग और क्रिएटिव ए.आई टूल्स

वनप्लस नॉर्ड 6 में 50 मेगापिक्सल का शक्तिशाली सोनी मुख्य सेंसर दिया गया है। इसमें एडवांस्ड ड्युअल-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाईज़ेशन (ओ.आई.एस) और 32 मेगापिक्सल का हाई-रिज़ॉल्यूशन फ्रंट कैमरा है। ये दोनों कैमरे एक्स्ट्रा मल्टी-फोकस सेंसर के साथ आते हैं, जो बहुत कम रोशनी में भी अधिक शार्प और ज्यादा विस्तृत शॉट प्रदान करते हैं।

वनप्लस नॉर्ड 6 में फ्लैगशिप ग्रेड का स्नैपड्रैगन 8 सीरीज़ का चिपसेट है, जो वनप्लस फ्लैगशिप स्मार्टफोंस का प्रो-लेवल एच.डी.आर और एडवांस्ड कलर एलगोरिद्म पेश करता है। यह हाईलाईट एवं शैडो को स्वयं संतुलित करके रिच और एक्युरेट टोन बनाए रखता है, जिससे हर दृश्य में ज्यादा नैचुरल लाईट, बेहतरीन डेप्थ और आकर्षक एवं जीवंत डिटेल मिलती है।

वनप्लस नॉर्ड 6 का मूल्य 38,999 रुपये है, जो भारतीय समयानुसार 9 अप्रैल, 2026 दोपहर 12 बजे से मिलना शुरू होगा। यह 8जीबी+256जीबी तथा 12जीबी+256जीबी वैरिएंट्स में आएगा। यह डिवाईस एक्सक्लुसिव ‘एमेज़ॉन स्पेशल्स’ के रूप में लॉन्च की गई है। वनप्लस समुदाय यह डिवाईस ऑनलाईन एमेज़ॉन.इन, वनप्लस.इन, वनप्लस स्टोर ऐप और ऑफलाईन वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स एवं अन्य चुनिंदा स्टोर्स से खरीद सकता है।

ओपन सेल ऑफर

एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को वनप्लस नॉर्ड 6 पर एक्सक्लुसिव डिस्काउंट मिलेगा। एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड द्वारा फुल स्वाईप ट्रांज़ैक्शन पर 2,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट एवं एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक ईएमआई ट्रांज़ैक्शन पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट लागू होगा।