मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। युवा भारतीय पुरुषों को बेहतरीन ग्रूमिंग पोर्टफोलियो प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए जिलेट ने क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की भूमिका वाले कैंपेन के साथ ऑल-न्यू जिलेट गार्ड 3-इन-1 के लॉन्च की घोषणा की। गार्ड 3-इन-1 एक उच्च-प्रदर्शन वाला किफायती उत्पाद है जिसे विशेष रूप से भारतीय उपभोक्ताओं के लिए डिज़ाइन किया गया है।
अभिषेक, जो इस नयी सोच का चेहरा हैं, ‘बड़े लीग का शेव’ कैंपेन में नज़र आते हैं, जिसका उद्देश्य पुरुषों की एक नई पीढ़ी को बेसिक शेविंग से आगे बढ़कर अधिक आत्मविश्वासपूर्ण और उन्नत ग्रूमिंग अनुभव अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है।
जिलेट गार्ड 3-इन-1 युवा भारत की आकांक्षाओं का सीधा जवाब है- ऐसे पुरुषों के लिए, जो ‘सिर्फ ठीक-ठाक’ समाधानों से आगे बढ़कर एक बेहतर और उन्नत ग्रूमिंग अनुभव अपनाना चाहते हैं, जो उनके व्यक्तिगत विकास और प्रगति को दर्शाता है।
अभिषेक शर्मा द्वारा प्रस्तुत यह कैंपेन उत्पाद को प्रगति के प्रतीक के रूप में स्थापित करता है, जो उपभोक्ताओं को अधिक आत्मविश्वास वाला बनाते हुए जीवन के बड़े अवसरों के लिए ‘मैच-रेडी’ महसूस करने में मदद करता है।
अपने यूनिक 3 प्लेटिनम-कोटेड ब्लेड्स, एंटी-स्लिप रबर ग्रिप हैंडल और एक्वाजेल लुब्रास्ट्रिप के साथ जिलेट गार्ड 3-इन-1 अपने प्रमुख वादे-“एक स्ट्रोक में स्मूद शेव, बिना कटे, बिना जले।”-को साकार करता है।

भारत के सबसे होनहार युवा क्रिकेटरों में से एक अभिषेक शर्मा एक नई पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं। जो लगातार अगले स्तर तक पहुंचने के लिए प्रयासरत है, जो उन्हें इस कैंपेन के लिए स्वाभाविक रूप से उपयुक्त बनाता है।
अपने विचार साझा करते हुए अभिषेक ने कहा, “आज का हर युवा अगले स्तर तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है – चाहे वह खेल में हो, करियर में हो या सामान्य जीवन में। मेरे लिए ग्रूमिंग आत्मविश्वास महसूस करने और ‘मैच के लिए तैयार रहने का अहम हिस्सा है। जिलेट गार्ड 3-इन-1 इसलिए खास है क्योंकि यह सिर्फ एक बार में ही स्मूथ शेव देता है, वो बिना किसी कट या जलन की चिंता के। यह निश्चित रूप से एक बेहतर कदम है, और ‘बडे लीग का शेव’ का यही प्रतीक है।”
इस अवसर पर जिलेट इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और कैटेगरी हेड (ग्रूमिंग) कपिल शर्मा ने कहा, “जिलेट गार्ड 3-इन-1 के साथ, हम उन लाखों युवा पुरुषों के लिए एक बेहतर विकल्प लेकर आए हैं जो बेसिक ग्रूमिंग से आगे बढ़कर कुछ नया और बेहतर चाहते हैं। भारतीय उपभोक्ताओं के लिए डिज़ाइन किया गया यह उत्पाद किफायती कीमत पर 3-ब्लेड वाली शेव का प्रदर्शन करता है – जिससे भारत भर में अधिक से अधिक उपभोक्ताओं के लिए बिना कट और खरोंच के स्मूद व क्लोज़ शेव का अनुभव सुलभ हो जाता है। अभिषेक शर्मा के साथ हमारा जुड़ाव युवा भारत की मानसिकता को दर्शाता है-महत्वाकांक्षी, प्रगतिशी और बड़े मुकाम हासिल करने के लिए तैयार।”
यह कैंपेन एक व्यापक 360-डिग्री रोलआउट के माध्यम से साकार किया जाएगा जिसमें अभिषेक शर्मा की भूमिका वाली एक डिजिटल फिल्म के साथ उपभोक्ता से जुड़ाव के लिए जमीनी स्तर पर गतिविधियां भी शामिल होंगी।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal