Tuesday , March 24 2026

OnePlus नॉर्ड बड्स 4 Pro की सेल शुरू, ये हैं खूबियां

बेंगलुरु (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। ग्लोबल टेक्नोलॉजी ब्रांड, वन प्लस ने अपने लेटेस्ट वन प्लस नॉर्ड बड्स 4 प्रो की सेल शुरू की, जो किफायती मूल्य में बेहतरीन नॉईज़ कैंसेलेशन के साथ शानदार बेस प्रदान करते हैं। इन ईयरबड्स का मूल्य 3,999 रुपये है, पर स्पेशल लॉन्च मूल्य के अंतर्गत ये 3,799 रुपये में मिल रहे हैं। यह लॉन्च ऑफर सीमित समय के लिए लागू होगा। इन्हें वनप्लस.इन, वनप्लस स्टोर ऐप, वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर, अमेज़ॉन, फ्लिपकार्ट और मिंत्रा से खरीदा जा सकता है।

वनप्लस नॉर्ड बड्स 4 प्रो वनप्लस नॉर्ड बड्स सीरीज़ में लेटेस्ट ईयरबड हैं। ये 55 डेसिबल तक के नॉईज़ कैंसेलेशन के साथ किसी भी बैकग्राउंड साउंड को ब्लॉक कर देते हैं। इनमें नए ड्राईवर हैं, जो वनप्लस नॉर्ड बड्स 3 प्रो के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक पॉवर प्रदान करते हैं। साथ ही रिच, डीप बेस और स्पष्ट वोकल्स के लिए इनमें टाईटेनियम कोटिंग भी है। वनप्लस नॉर्ड बड्स 4 प्रो ब्लूटूथ 6.0, एलएचडीसी 5.0, गूगल फास्ट पेयर एवं माईक्रोसॉफ्ट स्विफ्ट पेयर को भी सपोर्ट करते हैं।

फ्लैगशिप ग्रेड की साउंड क्वालिटी के साथ वनप्लस नॉर्ड बड्स 4 प्रो बेहतरीन यूज़ेबिलिटी पेश करते हैं। इनमें 25 किलोमीटर प्रति घंटा तक की तेज हवा सहित किसी भी तरह के वातावरण में क्रिस्टल क्लियर साउंड के लिए छः माईक्रोफोन दिए गए हैं। वन प्लस नॉर्ड बड्स 4 प्रो के हर ईयरबड का वजन केवल 4.4 ग्राम है। इसका चार्जिंग केस पिछली जनरेशन के मुकाबले 10 प्रतिशत अधिक छोटा है। इसके बाद भी यह बेहतरीन बैटरी लाईफ और सुरक्षा प्रदान करता है।

वन प्लस नॉर्ड बड्स 4 प्रो में स्लाईड वॉल्यूम कंट्रोल का फीचर दिया गया है, जो वनप्लस यूज़र्स का बहुत पसंदीदा फीचर है। इसके साथ ही, यह स्पॉटिफाई टैप को सपोर्ट करता है और इसमें बड पर टैप करके ए.आई असिस्टैंट शुरू करने की क्षमता भी है। यदि यूज़र्स ऑक्सीजनओएस 15.0.1 या उससे बाद के सॉफ्टवेयर पर चलने वाली वनप्लस डिवाईस का उपयोग करते हैं, तो वो इंग्लिश, हिंदी, स्पैनिश और फ्रेंच भाषाओं में हाथों-हाथ ट्रांसलेशन कर सकते हैं।