लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। किचन इनोवेशन (नवाचार/ नये प्रयोग) के क्षेत्र में एक भरोसेमंद नाम, टीटीके प्रेस्टीज ने ‘इलेक्ट्रो ड्यूओ 3600W’ के लॉन्च की घोषणा की है। यह एक स्मार्ट डबल कुकिंग स्टेशन है, जिसे गैस सिलेंडर की उपलब्धता और विश्वसनीयता से जुड़ी रोजमर्रा की चुनौतियों को दूर करने के लिए डिजाइन किया गया है। खाना पकाने के लिए एलपीजी पर बढ़ती निर्भरता के बीच, इलेक्ट्रो ड्यूओ 3600W घरों के लिए एक सुविधाजनक और कुशल इलेक्ट्रिक विकल्प प्रदान करता है, जिससे घर पर बिना किसी रुकावट के खाना बनाना सुनिश्चित होता है।
“बेलनाकार (सिलिंड्रिकल) समस्याओं का आयताकार (रेकटैंगुलर) समाधान” के रूप में परिकल्पित, इलेक्ट्रो ड्यूओ 3600W उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर पर निर्भरता कम करने के साथ-साथ तेज और अधिक लचीले कुकिंग अनुभव का आनंद लेने का एक व्यावहारिक तरीका प्रदान करता है। अपने स्लीक आयताकार डिजाइन और ‘डुअल कुकिंग’ क्षमता के साथ, यह उपकरण उपयोगकर्ताओं को एक साथ कई व्यंजन बनाने में सक्षम बनाता है, जो इसे व्यस्त किचन और आधुनिक जीवनशैली के लिए आदर्श बनाता है।
इलेक्ट्रो ड्यूओ 3600W दो स्वतंत्र कुकिंग ज़ोन से लैस है, जिससे उपयोगकर्ता बर्तन के प्रकार और खाना पकाने की आवश्यकता के आधार पर ‘इंडक्शन’ या ‘इंफ्रारेड’ कुकिंग के बीच चुनाव कर सकते हैं। यह डुअल-टेक्नोलॉजी फीचर अधिक लचीलापन सुनिश्चित करता है, जिससे यह इंडक्शन-फ्रेंडली और पारंपरिक दोनों तरह के बर्तनों के साथ काम कर पाता है।
इस्तेमाल में आसानी को ध्यान में रखते हुए, इस उपकरण में एक सहज डिजिटल कंट्रोल पैनल दिया गया है, जिसमें प्रत्येक कुकिंग ज़ोन के लिए अलग-अलग कंट्रोल हैं, जो सटीक तापमान नियंत्रण और निर्बाध संचालन की अनुमति देते हैं। यह ‘प्री-सेट’ भारतीय मेन्यू विकल्पों के साथ भी आता है, जो एक बटन दबाते ही रोजमर्रा का खाना बनाना सरल बनाता है और हर बार एक जैसा परिणाम देता है।
रैपिड हीटिंग तकनीक से संचालित, इलेक्ट्रो ड्यूओ 3600W पारंपरिक कुकिंग विधियों की तुलना में कुशल हीट डिस्ट्रीब्यूशन और तेजी से खाना बनाना सुनिश्चित करता है। अतिरिक्त सुरक्षा और सुविधा के लिए, इस उपकरण में टाइमर फंक्शन, चाइल्ड लॉक और 4KV सर्ज प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से उपकरण की रक्षा करते हैं और सुरक्षित व ‘हैंड्स-फ्री’ (परेशानी मुक्त) कुकिंग को संभव बनाते हैं।
कॉम्पैक्ट और सोच-समझकर डिजाइन किया गया इलेक्ट्रो ड्यूओ 3600W एक स्पेस-सेविंग (जगह बचाने वाला) समाधान है जो कई कुकिंग उपकरणों की जगह ले लेता है, जिससे यह समकालीन किचन के लिए एक स्मार्ट विकल्प बन जाता है जहाँ दक्षता और सुविधा सबसे महत्वपूर्ण हैं।
इलेक्ट्रो ड्यूओ 3600W 10,995 रूपए के एमआरपी (MRP) पर उपलब्ध है, जिसकी अनुशंसित बिक्री कीमत 7,695 रूपए है। यह 3 साल की कॉइल वारंटी के साथ आता है, जो गुणवत्ता, नवाचार और दीर्घकालिक विश्वसनीयता के प्रति प्रेस्टीज की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।
इलेक्ट्रो ड्यूओ 3600W के लॉन्च के साथ, टीटीके प्रेस्टीज उन इनोवेटिव किचन सॉल्यूशंस को पेश करना जारी रखे हुए है जो रोजमर्रा के कुकिंग अनुभव को सरल बनाते हैं, साथ ही उपभोक्ताओं को एक अधिक सुविधाजनक और भरोसेमंद किचन अनुभव के लिए व्यावहारिक विकल्प प्रदान करते हैं।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal