Wednesday , March 11 2026

युद्ध का प्रभाव : काॅमर्शियल गैस की कमी से तेलुगु भाषाई राज्यों में होटल इंडस्ट्री प्रभावित

विशाखापत्तनम : तेलंगाना और आंध्र प्रदेश राज्य य में कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई न होने सेहोटल मालिक चिंतित हैं। इसे लेकर तेलंगाना होटल्स एसोसिएशन ने एक बैठक कर वे मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील कर कहा कि गैस की आपूर्ति की समस्या का समाधान किया जाए ।तेलुगु भाषाई राज्यों में पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से डीलरों को होटलों में कमर्शियल सिलेंडर सप्लाई बंद करने का आदेश देने के बाद होटल मालिक चिंतित हैं। हैदराबाद, विशाखापटम, विजयवाड़ा, राजामुंदरी और अन्य कुछ बड़े शहरों में काॅमर्शियल गैस सिलेंडराें की आपूर्ति बाधित हाेने से कई होटल पहले ही कुछ समय के लिए बंद हो चुके हैं।तेलंगाना होटल्स एसोसिएशन की आपातकालीन बैठकआज दोपहर सिकंदराबाद में तेलंगाना होटल्स एसोसिएशन की अगुवाई में एक आपातकालीन बैठक हुई। बैठक में पश्चिम एशिया में युद्ध के हालात को देखते हुए एलपीजी के आयात में कमी के चलते हाेटल बिजनेस प्रभावित हाेने पर चिंता जताई गई। तेलंगाना होटल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष वेंकट रेड्डी ने कहा कि कमर्शियल गैस आपूर्ति रुकने से उनके काम पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। अगर सरकार कोई दूसरा रास्ता नहीं दिखाती है, तो वे पूरे राज्य में होटल बंद करने का ऐलान कर सकते है।विशाखापत्तनम में किल्लत बढ़ीविशाखापत्तनम होटल ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बालकृष्ण ने कहा कि विशाखापत्तनम में काॅमर्शियल सिलेंडर की कमी है। कल से सिलेंडर की आपूर्ति में और कम हो सकती है। इस पर उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि विशाखापत्तनम में पहले से ही ब्लैक मार्केट में सिलेंडर मिल रहा है और अगर हालात ऐसे ही रहे, तो इसे संभालना मुश्किल हो जाएगा। होटल मालिकों का कहना है कि उन्होंने कमर्शियल सिलेंडर की कमी के बारे में जिलाधीश को पहले ही एक ज्ञापन सौंप दिया है। अब वे मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और प्रधानमंत्री मोदी से अपील करते हैं कि गैस की आपूर्ति में कोई कमी न आने दें।हैदराबाद में गैस सिलेंडर न मिलने हाेटल व हाॅस्टल मालिक परेशानहैदराबाद इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी कॉरिडोर हॉस्टल एसोसिएशन ने कहा कि वेस्ट एशिया में युद्ध के हालात को देखते हुए उन्हें गैस सिलेंडर की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में उसने आईटी कॉरिडोर में हॉस्टल के मालिकों को सलाह दी है कि जब तक हालात ठीक नहीं हो जाते, वे गैस सिलेंडर के इस्तेमाल को लेकर सावधान रहें। साथ ही सभी हॉस्टल मालिकों को खाना पकाने के दूसरे तरीके अपनाने के लिए भी कहा गया है।तेलुगु भाषा राज्य में होटल संचालकों का आरोप है कि कीमत बढ़ने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा है। आखिर शादी के सीजन के बीच सिलेंडर की आपूर्ति रोकने का फैसला क्यों लिया गया। शहर के हॉस्टल संचालकों और होटल मालिकों का कहना है कि अगर आपूर्ति तुरंत बहाल नहीं हुई ताे होटल और हॉस्टल बंद करने पड़ेंगे।होटल एसोसिएशन ने एक बयान जारी कर कहा कि होटल इंडस्ट्री ‘जरूरी सेवाओं’ में आती है। सीनियर सिटीजन, छात्र और मरीज खाने के लिए होटलों पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में आम लोगों को भारी दिक्कत होगी। रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि गैस का हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। ऐसे में हर तरह के होटल-रेस्टोरेंट, मैरिज कैटरर और अन्य उद्योगों से जुड़े लोगों को बड़ी परेशानी होनी तय है।उल्लेखनीय है कि पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जंग की वजह से हॉर्मुज जलमार्ग के रास्ते गैस सप्लाई प्रभावित हाे रही है। इससे देश में एलपीजी की किल्लत हो रही है। तेलुगु भाषाई राज्यों पर भी इसका गंभीर असर पड़ रहा है। इसके साथ पड़ोसी कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी सहित दक्षिण भारत के कई राज्यों में कॉमर्शियल गैस की सप्लाई पर प्रभावित है।