मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। रंग, म्यूज़िक और दोस्ती के जश्न के बीच अक्षय कुमार ने व्हील ऑफ फॉर्च्यून के मंच पर राधिका मदान संग धमाकेदार एंट्री की। दोनों ने मिलकर गाने ‘दो मी अ फेवर लेट्स प्ले होली’ पर परफॉर्म किया और शुरुआत से ही शाम को ऊर्जा से भर दिया।
संगीत थमने और तालियों की गूंज शांत होने के बाद अक्षय ने दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा, “होली का त्योहार आप अपने पसंदीदा लोगों के संग मनाते हैं, इसलिए मैं अपने फेवरेट को-एक्टर के साथ यहां आया हूं।” उनकी यह दिल छू लेने वाली बात न सिर्फ त्योहार की रौनक को दर्शा रही थी बल्कि राधिका मदान के प्रति उनके सच्चे स्नेह को भी।
अक्षय ने कहा, “मैंने इनके साथ एक फिल्म की है। ये उन लोगों में से हैं, या यूं कहूं कि ये उन को-एक्टर्स में से हैं जो आपको अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देने के लिए मजबूर कर देते हैं। मतलब जब ये एक्टिंग करती हैं, तो मुझे अपने आप ही परफॉर्मेंस आना शुरू हो जाता है। ऐसा लगता है जैसे मैं अभी-अभी किसी बहुत बड़े इंस्टीट्यूट से निकलकर आया हूं और मुझे एक्टिंग की सारी चीजें समझ में आने लगी हैं।”
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि राधिका इंडस्ट्री में अपेक्षाकृत नई हैं। उन्होंने राधिका से पूछा कि उन्हें कितने साल हो गए। राधिका ने जवाब दिया कि 7–8 साल हो चुके हैं। इस पर अक्षय ने साफ कहा, “मैं बहुत चूज़ी हूं कि कोई बहुत अच्छा एक्टर है या नहीं, लेकिन मैं इन्हें हमारी फिल्म इंडस्ट्री की एक बहुत अच्छी एक्टर मानता हूं।”
यह बातचीत त्योहार की मस्ती और सच्ची प्रशंसा का बेहतरीन संगम थी, जिसने दोनों कलाकारों के बीच की गहरी दोस्ती को उजागर किया। थोड़ी ही देर बाद अनिल कपूर और सौरभ शुक्ला भी अक्षय और राधिका के साथ मंच पर आ गए। उनकी मौजूदगी ने माहौल को और भी गर्मजोशी और हंसी-ठिठोली से भर दिया, जिससे होली स्पेशल एपिसोड व्हील ऑफ फॉर्च्यून का यादगार हाइलाइट बन गया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal