मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारत की सबसे बड़ी स्वदेशी देसी चाइनीज़ क्यूएसआर (QSR) चेन, ‘चाइनीज़ वोक’ ने फ्रेंच फ्राइज़ की श्रेणी में कदम रखते हुए अपनी नई फ्राइज़ रेंज लॉन्च की है। 50 से अधिक शहरों में 250 से ज्यादा आउटलेट्स के साथ, यह ब्रांड अब राष्ट्रीय स्तर पर अपने मेन्यू का विस्तार कर रहा है। इस नई रेंज में ‘शेज़वान फ्राइज़’ मुख्य आकर्षण है, जिसके साथ ‘क्लासिक साल्टेड फ्राइज़’ और ‘चीज़ फ्राइज़’ के विकल्प भी दिए गए हैं। यह कदम फ्राइज़ को केवल एक साइड डिश के बजाय एक मुख्य स्नैक के रूप में स्थापित करने के ब्रांड के लक्ष्य को दर्शाता है।
यह भी कहा जा सकता है कि यह केवल मेन्यू में एक नया आइटम जोड़ना नहीं है, बल्कि ब्रांड की उस बड़ी सोच को दर्शाता है जिसमें फ्राइज़ को सिर्फ साइड डिश नहीं, बल्कि भारतीय स्वाद के अनुरूप एक स्वतंत्र और पसंदीदा स्नैक के रूप में स्थापित करना शामिल है।
यह कदम चाइनीज़ वोक के लिए हाई-फ्रीक्वेंसी स्नैकिंग सेगमेंट में एक रणनीतिक एंट्री है, जिसका उद्देश्य डाइन-इन और डिलीवरी दोनों मौकों पर ग्राहकों की दोबारा खरीद बढ़ाना और ब्रांड की हिस्सेदारी मजबूत करना है।
इस लॉन्च का मुख्य केंद्र शेज़वान फ्राइज़ है, जो क्लासिक फ्राइज़ के कुरकुरेपन को चाइनीज़ वोक के मशहूर शेज़वान स्वाद के साथ जोड़ता है। देसी चाइनीज़ कैटेगरी में एक दशक से अधिक की अपनी लीडरशिप के साथ, आज के युवाओं (Gen Z और मिलेनियल्स) की पसंद को देखते हुए इसे एक ऐसे स्नैक के रूप में पेश किया गया है जिसे लोग अकेले या दोस्तों के साथ मजे से खा सकें।
आज के समय में स्नैकिंग के मौके—जैसे दोस्तों के साथ मिलना, देर रात तक जागना, वेब सीरीज़ देखना या चलते-फिरते खाना—फ्राइज़ को एक बोल्ड और स्वतंत्र स्नैक के रूप में स्थापित कर रहे हैं। ‘शेज़वान फ्राइज़’ इसी बदलते ट्रेंड को ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं।
यह रेंज ‘शेक-शेक बैग’ फॉर्मेट में परोसी जाती है, जो खाने को एक मजेदार और इंटरैक्टिव अनुभव बनाती है। ग्राहक खुद शेज़वान sprinkler मसाला डालकर बैग को हिलाते हैं और अपने फ्राइज़ तैयार करते हैं। यह अनुभव सोशल मीडिया और युवा संस्कृति के अनुरूप है, जिससे साधारण स्नैक भी एक खास पल में बदल जाता है।
इस अनुभव को और खास बनाने के लिए ‘शेज़वान फ्राइज़’ चॉपस्टिक्स के साथ परोसे जाते हैं, ताकि ग्राहक इन्हें चाइनीज़ वोक के अंदाज़ में खा सकें। यह मजेदार तरीका जिज्ञासा और सोशल शेयरिंग को बढ़ावा देता है। डिलीवरी ऑर्डर में भी चॉपस्टिक्स शामिल किए जाएंगे।
लॉन्च के अवसर पर लेनेक्सिस फूडवर्क्स के फाउंडर और डायरेक्टर, आयुष मधुसूदन अग्रवाल ने कहा, “चाइनीज़ वोक में हमारा मानना है कि असली स्वाद ही लोगों को जोड़ता है। शेज़वान फ्राइज़ के साथ हम सिर्फ फ्राइज़ नहीं बेच रहे, बल्कि ‘देसी चाइनीज़’ के अंदाज़ में एक नया स्नैक पेश कर रहे हैं—एक ऐसा क्षेत्र जिसमें हम पिछले 10 सालों से लीडर हैं। हमारा लक्ष्य सिर्फ खाना ही नहीं, बल्कि ऐसे मज़ेदार स्नैक्स पूरे देश तक पहुँचाना है जो स्वाद में दमदार और जाने-पहचाने हों।”
लेनेक्सिस फूडवर्क्स के मार्केटिंग हेड, विकास अय्यर ने कहा, “आज फ्राइज़ सिर्फ साइड डिश नहीं रहे, बल्कि जेन ज़ेड और मिलेनियल्स के लिए एक मूड और क्रेविंग बन चुके हैं। ‘शेक-शेक फ्राइज़’ के साथ हमने एक इंटरैक्टिव और फ्लेवर से भरपूर अनुभव तैयार किया है। ‘शेज़वान फ्राइज़’ हमें एक ऐसा हीरो प्रोडक्ट देते हैं, जिसे इस स्केल पर कोई अन्य क्यूएसआर ब्रांड प्रामाणिक रूप से पेश नहीं कर सकता।”
इस लॉन्च के लिए एक बहुत ही मजेदार और ‘कूल’ वीडियो (Digital Film) भी बनाया गया है। इसे मीम (Meme) कल्चर और युवाओं की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी इसे विज्ञापनों और सोशल मीडिया के ज़रिए पूरे भारत में प्रमोट कर रही है। यह फिल्म ‘शेज़वान फ्राइज़’ को एक “मेन कैरेक्टर स्नैक” के रूप में पेश करती है, न कि सिर्फ साइड डिश के तौर पर।
इस लॉन्च को डिजिटल कंटेंट, इन्फ्लुएंसर सहयोग और इन-स्टोर एक्टिवेशन के जरिए प्रमोट किया जाएगा। नई फ्राइज़ रेंज को खास मील कॉम्बो और अपसेल फॉर्मेट में भी शामिल किया जाएगा, जिससे औसत ऑर्डर वैल्यू बढ़ाने और नए ग्राहकों को जोड़ने में मदद मिलेगी।
‘शेज़वान फ्राइज़’, ‘क्लासिक सॉल्टेड’ और ‘चीज़’ वैरिएंट के साथ, चाइनीज़ वोक ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि वह केवल मील-आधारित ब्रांड नहीं रहना चाहता, बल्कि हाई-फ्रीक्वेंसी स्नैकिंग सेगमेंट में भी नेतृत्व स्थापित करना चाहता है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal