Monday , October 12 2026

जय शाह ने सुंदर पिचाई को स्मृतिचिह्न देकर किया सम्मानित

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। आईसीसी चेयरमैन जय शाह और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले को देखने पहुंचे। मैच से पहले हुए प्री-मैच कार्यक्रम के दौरान सुंदर पिचाई मैदान पर भी मौजूद रहे। गूगल का प्रमुख स्मार्टफोन ब्रांड गूगल पिक्सल इस टूर्नामेंट का आधिकारिक साझेदार है। जो वैश्विक तकनीकी दिग्गजों और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बीच सहयोग को उजागर करता है।