लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने घोषणा की कि उसे केयरएज ईएसजी रेटिंग्स द्वारा “केयरएज-ईएसजी 1+” ईएसजी रेटिंग दी गई है। जिससे बैंक को उसके सुदृढ़ पर्यावरणीय, सामाजिक और अभिशासन (ईएसजी) कार्य-निष्पादन हेतु “लीडरशीप” श्रेणी में स्थान प्राप्त हुआ है।
केयरएज-ईएसजी 1+ रेटिंग केयरएज द्वारा प्रदान किए जाने वाले सर्वोच्च ईएसजी सम्मानों में से एक है और यह संवहनीय बैंकिंग प्रथाओं, उत्तरदायी अभिशासन और सामाजिक रूप से समावेशी पहलों के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह सम्मान यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अपने कारोबार परिचालन, जोखिम प्रबंधन ढांचे और कार्यनीतिक निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में ईएसजी सिद्धांतों के एकीकरण हेतु किए गए सक्रिय उपायों को प्रदर्शित करता है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal