Friday , February 20 2026

पॉलीकैब साइलेंसियो मिनी : प्रीमियम डिज़ाइन, स्मार्ट फीचर्स संग सुकूनदेह गर्मी की गारंटी

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। पॉलीकैब ने, गर्मी की आमद से पहले, साइलेंसियो मिनी एलईडी पेश कर अपने प्रीमियम पंखे के पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। यह आधुनिक किस्म का बीएलडीसी सीलिंग पंखा है जिसे आज के दौर के रिहायशी स्थानों के अनुकूल बनाया गया है। बगैर किसी आवाज़ के शांति से चलने वाले इस पंखे में गति (स्पीड) के स्पष्ट संकेत के लिए 8 एलईडी लाइट और एक डेकोरेटिव बेलो डेको कवर है। जिससे यह दिखने में सुंदर लगता और बेडरूम, लाउंज और शहरी इंटीरियर के लिए उपयुक्त विकल्प बन जाता है।

साइलेंसियो मिनी एलईडी, 100% कॉपर वाइंडिंग मोटर के साथ उन्नत बीएलडीसी टेक्नोलॉजी से चलता है। यह पंखा टिकाऊ है, लंबे समय तक बेहतरीन प्रदर्शन प्रदान करता है और 50% तक ऊर्जा की बचत सुनिश्चित करता है। यह पंखा एक शानदार रिमोट के साथ आता है जिससे लोगों को उपयोग में आसानी होती है। इसमें हवा के सटीक प्रवाह के नियंत्रण के लिए 25 फाइन स्पीड सेटिंग, प्राकृतिक अनुभव के लिए ब्रीज़ मोड, तेज़ी से ठंढक प्रदान करने के लिए बूस्ट++ मोड और रात में आराम के लिए स्लीप मोड है। फॉरवर्ड और रिवर्स मोड के साथ इसका डुअल-मोड गर्मियों और सर्दियों में उपयोगकर्ता की सुविधा और अलग-अलग ज़रूरत के मुताबिक हवा का प्रवाह बढ़ाता है जो हर मौसम के लिए अनुकूल है।

मिनिमलिस्ट डिज़ाइन वाला यह पंखा कोको ब्रॉन्ज़, पेस्टल आइवरी, मैट स्नो व्हाइट, हनी गोल्ड, टाइटेनियम ग्रे, एवरेस्ट व्हाइट, अर्थ ब्राउन और मैट ओनिक्स ब्लैक रंगों में उपलब्ध है। ताकि लोग साज-सज्जा से जुड़ी अपनी बदलती पसंद के अनुरूप पंखा चुन सकते हैं। बिजली की बचत करने वाली टेक्नोलॉजी, बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले नियंत्रण और शानदार स्टाइलिंग के संयोजन के साथ साइलेंसियो मिनी एलईडी आधुनिक दौर के घरों के लिए खूबसूरत, बिजली की बचत करने वाला विकल्प है। पंखे की कीमत (एमआरपी) Rs. 7,199 है और यह सभी निकटतम इलेक्ट्रिकल एवं रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है।

 .