गुरुग्राम (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सेंट्रल पार्क एस्टेट्स ने अपना नया अल्ट्रा-लक्ज़री रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट बेलानोवा लॉन्च कर दिया है। यह प्रोजेक्ट बेहद खास और अनोखा है, जहां लग्जरी लिविंग को दुनिया भर की बेहतरीन हॉस्पिटैलिटी के साथ जोड़ा गया है। कंपनी का कहना है कि यह हाई-राइज लिविंग को एक नया नाम देगा।
बेलानोवा में कुल 124 लग्जरी फ्लैट्स हैं। हर फ्लैट की औसत कीमत लगभग ₹25 करोड़ है। यह प्रोजेक्ट सेंट्रल पार्क रिसॉर्ट्स के 47 एकड़ से ज्यादा बड़े एरिया में बना है, जहां घनत्व बहुत कम रखा गया है ताकि प्राइवेसी और सुकून मिले।
कंपनी ने इस प्रोजेक्ट पर कुल ₹1,200 करोड़ का निवेश किया है। कुल सेल्स से ₹2,500 से 3,000 करोड़ तक की कमाई की उम्मीद है। प्रोजेक्ट का फंडिंग प्रोजेक्ट फाइनेंस और कंपनी के अपने पैसे से हुआ है। कोई बाहर का निवेशक या प्राइवेट इक्विटी इसमें नहीं है।

बैंकों से भी अच्छा सपोर्ट मिला है – ICICI, HDFC, केनरा बैंक, PNB समेत कई बड़े बैंक होम लोन के लिए तैयार हैं।
सेल्स का प्लान
FY26 (2025-26) में लगभग ₹500 करोड़ की बिक्री
FY27 (2026-27) में लगभग ₹1,000 करोड़ की बिक्री
कुल मिलाकर FY26 और FY27 में ₹1,500 करोड़ तक की सेल्स उम्मीद
अभी तक करीब 25% यूनिट्स बिक चुके हैं और नई बिक्री भी तेजी से हो रही है। पैसे आने और रेवेन्यू शुरू हो चुका है। प्रोजेक्ट जुलाई 2026 तक पूरा हो जाएगा। क्लब बेलानोवा मार्च-अप्रैल 2026 में खुलेगा, तब औपचारिक लॉन्च होगा। अभी दोस्तों-परिवार के लिए प्राइवेट ऑफर चल रहा है। कीमतें बढ़ती जाएंगी – हर 10 यूनिट बिकने के बाद 7-10% की बढ़ोतरी होगी। इसलिए जल्दी खरीदने वालों को फायदा होगा।

कंपनी के प्रेसिडेंट (सेल्स) अंकुश कौल ने कहा, “जैसे मोनोपॉली गेम में पार्क लेन और मेफेयर सबसे ऊपर होते हैं, वैसे ही बेलानोवा असली जिंदगी में सबसे ऊपर है। यह सिर्फ घर नहीं, बल्कि क्राफ्ट्समैनशिप, प्राइवेसी और लंबे समय तक चलने वाली वैल्यू का प्रतीक है।”
हॉस्पिटैलिटी के हेड राजित सरदाना ने कहा, “हम घर में ही वर्ल्ड-क्लास हॉस्पिटैलिटी दे रहे हैं। आज के लग्जरी खरीदार सिर्फ बड़े घर नहीं चाहते, वे एक्सपीरियंस, सर्विस और बिलॉन्गिंग चाहते हैं। 170+ एमेनिटीज और क्लब के साथ यह रिसॉर्ट जैसा अनुभव घर में मिलेगा।”
प्रोजेक्ट हेड विक्रम सिंह ने बताया कि हर डिटेल पर ध्यान दिया गया है। प्राइवेट लिफ्ट लॉबी, हर घर में दो लिफ्ट, 13 फीट ऊंची छत, बड़े बालकनी आदि। इंजीनियरिंग और लग्जरी लाइफस्टाइल का शानदार मेल है।
लोकेशन: सोहना रोड पर एलिवेटेड कैरिजवे के पास, NH-48 से सीधा कनेक्शन। IGI एयरपोर्ट, गोल्फ कोर्स रोड, राजीव चौक, मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो और दूसरे बड़े इलाकों तक आसानी से पहुंच।
सेंट्रल पार्क एस्टेट्स बक्शी ग्रुप का हिस्सा है, जो रियल एस्टेट, हॉस्पिटैलिटी और दूसरे क्षेत्रों में जाना जाता है। कंपनी पहले से ही कई लग्जरी प्रोजेक्ट्स चला रही है जैसे सेंट्रल पार्क रिसॉर्ट्स, बेलापर्ला, डेलफाइन आदि।बेलानोवा कंपनी का सबसे खास और शोस्टॉपर प्रोजेक्ट है, जो अल्ट्रा-लक्ज़री और बेस्पोक हॉस्पिटैलिटी पर आधारित है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal