लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। बेबी की संवेदनशील त्वचा के लिए पीडियाट्रिशियन की पसंद, अवीनो बेबी, विज्ञान पर आधारित अपने उत्पादों के दायरे को और बढ़ा रहा है। कंपनी ने भारत में दाखिल किया है ‘अवीनो बेबी डेली मॉइस्चर क्लींजिंग बार’ – ओट्स की शक्ति से भरपूर यह एक प्रीमियम सोप-फ्री क्लींजिंग बार त्वचा को रूखा बनाए बिना बड़ी कोमलता से साफ करता है।
खास तौर पर भारतीय बाज़ार के लिए तैयार किया गया यह नया उत्पाद, कोलाइडल ओटमील के गुणों से भरपूर है और भारतीय माता-पिता को एक बेहतरीन समाधान देता है। ताकि वे अपने बेबी की संवेदनशील त्वचा का खास ख्याल रख सकें।
पीडियाट्रिशियन और डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा मिलकर बनाया गया, बिल्कुल नया अवीनो बेबी डेली मॉइस्चर क्लींजिंग बार आपकी चिंताएँ दूर करता है। यह आपकी ज़रूरत है क्योंकि, इसका पीएच5.5 फॉर्मूला त्वचा की प्राकृतिक नमी को छीने बिना, बहुत ही कोमलता से सफाई करता है। यह त्वचा की सुरक्षा परत को बनाए रखने, आराम देने और मज़बूत करने में मदद करता है, जिससे यह नवजात बेबी के लिए भी जन्म से ही उपयुक्त है।

अवीनो बेबी का यह क्लींजिंग बार सल्फेट-मुक्त है और इसे नारियल से बने तत्वों से तैयार किया गया है। यह एक हल्का, भरपूर और क्रीमी झाग बनाता है जो त्वचा को बिना किसी जलन के कोमलता से साफ करता है। नवजात बेबी की संवेदनशील त्वचा पर किए गए कड़े सुरक्षा और असरदार परीक्षणों के आधार पर, यह प्रीमियम नॉन-सोप बार क्लीनिकली प्रमाणित है।
यह त्वचा को कोमलता से साफ करता है, रूखापन कम करता है और त्वचा की सुरक्षा परत को मज़बूत बनाता है। साधारण साबुनों के विपरीत, जो अक्सर क्षारीय होते हैं और त्वचा की प्राकृतिक अम्लता को बिगाड़ सकते हैं, अवीनो बेबी का सोप-फ्री क्लींजिंग बार बहुत ही सौम्य है। इसे खास तौर पर बेबी की नाजुक त्वचा की कोमल देखभाल के लिए बनाया गया है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal