Sunday , February 15 2026

TVS मोटर ने मोटरसाइक्लिंग के माध्यम से एक्सपेरिएंशियल टुरिज़्म को बनाया सशक्त

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। दोपहिया एवं तिपहिया वाहनों की अग्रणी निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी (टीवीएसएम) भारत के सबसे प्रतिष्ठित गंतव्यों के लिए मोटरसाइकल द्वारा एडवेंचर के ज़रिए एक्सपेरिएंशियल टुरिज़्म के नए दौर की शुरूआत कर रही है। गुजरात के रण उत्सव में अपने ऐतिहासिक दूसरे साल के साथ, टीवीएसएम ने कच्छ के रण को दर्शनीय ग्लोबल फेस्टिवल के रूप में पेश किया है। जो देश-विदेश के राइडरों को रण के सफेद तारों से जगमग रेगिस्तान और प्रतिष्ठित ‘रोड टू हैवन’ का अनुभव पाने के लिए अपनी ओर खींचता है।

पिछले साल फेस्टिवल के साथ पहली बार जुड़ने के बाद, इस संस्करण में 100 मोटरसाइकल प्रशंसकों ने हिस्सा लिया। इनमें इटली और मैक्सिको जैसे देशों के राइडर भी शामिल थे। जिन्हें दो दिनों की कम्युनिटी राइर्ड्स, बीस्पोक कस्टम मोटरसाइकलों और मोटरस्पोर्ट्स प्रदर्शन के ज़रिए नमक के मैदानों को एक्स्पलोर करने का मौका मिला। इस फेस्टिवल में बढ़ती भागीदारी मोटरसाइक्लिंग-आधारित एक्सपेरिएंशियल टुरिज़्म के गतव्यों में रण उत्सव के उद्भव की पुष्टि करती है। 

हर्ष संघवी (उपमुख्यमंत्री, गुजरात) ने कहा, ‘‘रण उत्सव इस पहलु को नया आयाम दे रहा है कि कैसे संस्कृति, परिवेश एवं इनोवेशन के संयोजन के साथ गंतव्यों को अनूठे तरीके से अनुभव किया जा सकता है। इस साल राइडरों एवं समुदायों की बढ़ती भागीदारी दर्शाती है कि कैसे इस तरह की पहलें पारम्परिक टुरिज़्म फोर्मेट से बढ़कर कच्छ के रण के आकर्षण को बढ़ाती हैं। उद्योग जगत के लीडरों जैसे टीवीएस मोटर कंपनी के साथ साझेदारी भारत के एक्सपेरिएंशियल टुरिज़्म को सशक्त बनाने में मदद करती है और कच्छ के रण को ऐसे गंतव्य के रूप में स्थापित करती है, जो न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि विश्वस्तर पर भी अपनी पहचान बनाता है।’’