Sunday , February 15 2026

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज कोयंबटूर में महाशिवरात्रि उत्सव में लेंगे हिस्सा

कोयंबटूर : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज तमिलनाडु की यात्रा पर पहुंच रहे हैं। वो कोयंबटूर में महाशिवरात्रि पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।महाशिवरात्रि के अवसर पर दक्षिण कैलाश भक्ति परिषद के तत्वावधान में आज आदियोगी रथ यात्रा पूरे तमिलनाडु में आयोजित की गई है। इसी क्रम में कोयंबटूर के थोंडामुथूर क्षेत्र स्थित ईशा योग केंद्र में शाम को महाशिवरात्रि का भव्य आयोजन किया जाएगा। यहां स्थित अदियोगी शिव मूर्ति प्रतिमा के समक्ष होने वाले इस कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। वो शाम 4:15 बजे विमान से कोयंबटूर पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में लाखों श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है।कोयंबटूर जिले में सुरक्षा के मद्देनजर 7,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। राजनाथ कोयंबटूर से 4:25 बजे विशेष हेलीकॉप्टर से ईशा योग केंद्र के लिए रवाना होंगे। वो केंद्र में रात से भोर तक चलने वाली पूजा और संगीत कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। अगले दिन कोयंबटूर से 10:45 बजे विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।——————-