Thursday , April 9 2026

जैनम ब्रोकिंग का इंडियन ऑप्शंस कॉन्क्लेव 7.0 सूरत में 13-14 फरवरी को

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। जैनम ब्रोकिंग लिमिटेड 13-14 फरवरी 2026 को सूरत के एसआईईसीसी में इंडियन ऑप्शंस कॉन्क्लेव (आईओसी 7.0) का सातवाँ संस्करण आयोजित करने जा रही है। आईओसी 7.0 को भारत में ऑप्शंस ट्रेडिंग सीखने और ट्रेडर्स की कम्युनिटी बनाने के लिए सबसे बड़ा प्लेटफ़ॉर्म माना जाता है। इस इवेंट में देश भर से रिटेल ट्रेडर्स, अनुभवी मार्केट भागीदार, निवेशक, फिनटेक कंपनियां और एक्सचेंज एक साथ जुटेंगे। 

आईओसी 6.0 की रिकॉर्ड-तोड़ सफलता के बाद, जिसमें 20,000 से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए थे और “लार्जेस्‍ट फाइनेंशियल इन्‍वेस्‍टमेंट लेसन’’ (सबसे बड़े वित्तीय निवेश सबक) के लिए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया गया था। आईओसी 7.0 इस कॉन्क्लेव की यात्रा का अगला बड़ा चरण है। इस बार की मुख्य थीम “इवॉल्व” है, जो लर्न.ट्रांसफॉर्म.इवॉल्‍व की कहानी को परिभाषित करती है।आईओसी 7.0 केवल ऑप्शंस ट्रेडिंग की शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक अधिक समग्र, फ्यूचर-रेडी ट्रेडिंग और निवेश इकोसिस्टम की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। 

आगामी संस्करण के बारे में मिलन पारिख (मैनेजिंग डायरेक्टर और चेयरमैन, जैनम ब्रोकिंग लिमिटेड) ने कहा, “आईओसी की शुरुआत सीखने के एक छोटे से मौके के रूप में हुई थी, लेकिन आज यह पूरे भारत के ट्रेडर्स के लिए एक बहुत बड़ा और भरोसेमंद मंच बन चुका है। जोकि पूरी ट्रेडिंग कम्युनिटी की तरक्‍की और परिपक्‍वता को दर्शाता है। जिस तरह से बाजार और टेक्नोलॉजी बदल रही है, ट्रेडर्स के सीखने और आपस में जुड़ने के तरीके को भी बदलना जरूरी है। आईओसी  7.0 को इसी सोच के साथ बनाया गया है कि लोग सिर्फ किताबी ज्ञान न लें, बल्कि खुद में असली सुधार लाएं। इसका मकसद ट्रेडर्स को इतना काबिल बनाना है कि वे बदलते बाजार को समझ सकें, एक-दूसरे का साथ दें और आत्मविश्वास के साथ लगातार तरक्‍की करें।”