Friday , February 6 2026

टीटीके प्रेस्टीज ने लांच किया प्रीमिया बीएलडीसी चिमनी रेंज

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। घरेलू और किचन अप्लायंसेज़ के क्षेत्र में भरोसेमंद नाम, टीटीके प्रेस्‍टीज ने अपनी नई प्रीमिया बीएलडीसी चिमनी रेंज लॉन्च की है। यह रेंज खास तौर पर आधुनिक भारतीय रसोइयों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है, जिसमें दमदार परफॉर्मेंस, कम बिजली खपत और प्रीमियम डिज़ाइन का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है। 

प्रीमिया बीएलडीसी चिमनी रेंज में टॉर्क जेट संक्‍शन टेक्‍नोलॉजी दी गई है, जो 1400 m³/hr तक की शक्तिशाली सक्शन क्षमता प्रदान करती है। यह तकनीक हैवी कुकिंग के दौरान भी धुआं, तेल और बदबू को तेजी से बाहर निकालती है। इसमें लगा उन्नत बीएलडीसी मोटर कम आवाज़ में ज्यादा असरदार काम करता है, जिससे किचन का माहौल शांत बना रहता है और बिजली की खपत भी काफी कम होती है।

इस रेंज में 10 स्पीड लेवल्स दिए गए हैं, जिनमें टर्बो मोड भी शामिल है। ज़रूरत पड़ने पर चिमनी 1600 RPM तक की स्पीड पर काम कर सकती है। आसान इस्तेमाल के लिए इसमें जेस्चर और टच कंट्रोल्स के साथ आकर्षक कलर डिस्प्ले भी दिया गया है।

मेंटेनेंस को आसान बनाने और सहूलियत बढ़ाने के लिए प्रीमिया बीएलडीसी चिमनियों में फिल्टर-लेस डिज़ाइन और हीट ऑटो-क्लीन टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके अलावा आसानी से सफाई के लिए अल्ट्रा-स्लिम बॉडी, बड़ा ऑयल कलेक्टर, बेहतर रोशनी के लिए एलईडी लैंप और ब्लैक पाउडर-कोटेड फिनिश इसे प्रीमियम लुक देते हैं।

हर प्रीमिया बीएलडीसी चिमनी के साथ फ्री एक्सपर्ट इंस्टॉलेशन, 2,249 रूपये का प्रीमियम इंस्टॉलेशन किट और बीएलडीसी मोटर पर लाइफटाइम वारंटी दी जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को लंबे समय तक निश्चिंत उपयोग का भरोसा मिलता है।

प्रीमिया बीएलडीसी चिमनी रेंज अलग-अलग किचन साइज को ध्यान में रखते हुए दो विकल्पों में उपलब्ध है। कॉम्पैक्ट और मिड-साइज़ रसोई के लिए प्रीमिया बीएलडीसी 60 सेमी चिमनी पेश की गई है, जिसका एमआरपी 30,900 रूपये है, जबकि उपभोक्ताओं के लिए इसकी सुझाई गई कीमत 16,995 रूपये रखी गई है। वहीं, बड़े किचन के लिए प्रीमिया बीएलडीसी 90 सेमी चिमनी उपलब्ध है, जो ज्यादा कवरेज और बेहतर परफॉर्मेंस देती है। इसका एमआरपी 32,720 रूपये है और सुझाई गई उपभोक्ता कीमत 17,995 रूपये है।

प्रीमिया बीएलडीसी चिमनी रेंज के लॉन्च के साथ, टीटीके प्रेस्टीज अपनी टेक्नोलॉजी-संचालित और ऊर्जा-सक्षम किचन सॉल्यूशंस की रेंज को लगातार मजबूत कर रहा है। परफॉर्मेंस, सुविधा और मॉडर्न डिजाइन का यह मेल भारतीय घरों में ब्रांड के भरोसे और उत्कृष्टता की विरासत को और आगे बढ़ाता है।