इम्फाल : मणिपुर में लगभग एक साल से चले आ रहे राष्ट्रपति शासन को बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय की अधिसूचना के माध्यम से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया। इसके साथ ही भाजपा के युमनाम खेमचंद सिंह आज शाम 6 बजे राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।राष्ट्रपति की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि संविधान के अनुच्छेद 356 के खंड (2) के तहत राष्ट्रपति को प्राप्त शक्तियों का उपयोग करते हुए यह निर्णय लिया गया है। अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया कि 13 फरवरी 2025 को राज्य में लगाए गए राष्ट्रपति शासन को 4 फरवरी 2026 से वापस लिया जाता है। इस कदम से मणिपुर में राजनीतिक स्थिरता और विकास की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।युमनाम खेमचंद होंगे नए मुख्यमंत्रीमंगलवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में युमनाम खेमचंद को विधायक दल का नेता चुना गया था। अब वे राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे और अपने कार्यकाल की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही राज्य में केंद्र और स्थानीय सरकार के बीच सामंजस्य स्थापित होने की संभावना बढ़ गई है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal