Thursday , March 5 2026

KFuture Health Pvt Ltd. ने लांच किया OPD HEALTH PLAN

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। आज के समय में ज्यादातर मेडिकल खर्च अस्पताल में भर्ती हुए बिना ही ओपीडी के होते हैं। लेकिन अधिकांश पारंपरिक हेल्थ इंश्योरेंस में ओपीडी खर्च कवर नहीं होता है। लखनऊ जैसे शहर में एक परिवार में लगभग ओपीडी का खर्चा ₹10000 से ₹15000 साल का होता है। इस समस्या और स्वास्थ्य की जरूरत को ध्यान में रखते हुए KFuture Health Pvt Ltd ने Zealthix Technologies Pvt Ltd के सहयोग से अपने OPD HEALTH PLAN की शुरुआत की।

Kfuture Health Services Private Limited के प्रबंध निदेशक मनीष रायजादा और Zealthix Technologies Pvt Ltd – के सीईओ अभिषेक कुमार ने प्लान के बारे में विस्तार से बताया। 

उन्होंने कहा कि लखनऊ में शुरू किए गए इस प्लान में छोटे-छोटे इलाज, डॉक्टर फीस और दवाइयों का खर्चा जेब पर भारी नहीं पड़ेगा, जो हर वर्ग के लिए बजट फ्रेंडली है। कम खर्चे में ज्यादा फायदा यही ओपीडी प्लान की सबसे बड़ी खासियत है। इस ओपीडी प्लान में डॉक्टर कंसल्टेंसी, दवाएं और जांचों पर विशेष डिस्काउंट सिर्फ एक क्लिक पर उपलब्ध है। जिसमें ओपीडी का समय सुबह 9:00 बजे से रात 09:00 बजे तक रहेगा और आने वाले समय में कंपनी द्वारा इसे 24*7 कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसमें कोई भी व्यक्ति जिसकी उम्र 18 से 85 वर्ष है वह अपने और अपने परिवार के लिए यह प्लान ले सकता है। जिसकी शुरुआत मात्र  ₹499 से होती है। समय-समय पर होने वाले हेल्थ चेकअप दवाएं आदि की सुविधाएं घर बैठे ले सकते हैं। सभी प्रमुख दवा विक्रेता कंपनियों और डायग्नोस्टिक सेवा प्रदान करने वाली कंपनियों से KFuture Health Pvt Ltd टाईअप है। जिनकी सुविधा उच्चगुणवत्ता के साथ प्राप्त होगी।

इस मौके पर Zealthix से आशीष रस्तोगी और  Kfuture से वरिष्ठ मैनेजमेंट शिवराज यादव, जयप्रकाश, राकेश कुमार, बृज किशोर, ज्ञान प्रताप सिंह व अन्य वरिष्ठगण उपस्थित रहे।