Tuesday , August 19 2025

TATA AIA : महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लांच की शुभ शक्ति योजना

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस ने विशेष रूप से महिलाओं के लिए डिज़ाइन की गई एक टर्म इंश्योरेंस योजना “शुभ शक्ति” लॉन्च की है। यह सिर्फ जीवन बीमा उत्पाद ही नहीं, बल्कि एक समग्र सुरक्षा योजना है जो हर महिला के जीवन के विशिष्ट चरण और वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करती है, जिससे उसे अपनी और अपने प्रियजनों की सुरक्षा करने का अधिकार मिलता है, साथ ही वह अपनी व्यक्तिगत और व्यावसायिक यात्रा में आगे बढ़ती रहती है।

टर्म लाइफ इंश्योरेंस उद्योग को परंपरागत रूप से, पुरुष-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ तैयार किया गया है। जो मुख्य रूप से कमाने वाले पुरुषों की ज़रूरतों पर केंद्रित है और महिलाओं के सामने आने वाली अनूठी चुनौतियों को अनदेखा किया जाता है। लेकिन आज, भारतीय महिलाएं परंपरागत सीमाओं तोड़ रही हैं और कार्यबल, उद्यमियों और वित्तीय निर्णय लेने वालों में अग्रणी के रूप में उभर रही हैं। महिला श्रम बल भागीदारी दर वित्त वर्ष 2024 में बढ़कर 41.7% हो गई, जो वित्त वर्ष 2018 में 23.3% थी। इस तरह, महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से योगदान दे रही हैं, बल्कि अपने वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करने में भी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

महिलाएं वित्तीय स्वतंत्रता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं, लेकिन हाल ही में हुए टाटा एआईए के एक सर्वेक्षण के मुताबिक 89% विवाहित महिलाएंअभी भी वित्तीय नियोजन के लिए अपने पतियों पर निर्भर हैं, और केवल 44% महिलाएं ही विकल्प मिलने पर स्वतंत्र रूप से वित्तीय फैसले लेती हैं।

इस फर्क से एक ऐसे समाधान की तत्काल आवश्यकता रेखांकित होती है जो महिलाओं की विशिष्ट वित्तीय आवश्यकताओं और चुनौतियों का विशेष रूप से समाधान करे। अच्छी खबर यह है कि परिदृश्य बदल रहा है। दिसंबर 2024 में, 2.7 करोड़ महिलाएं अपने क्रेडिट स्कोर पर नज़र रख रही थी। इस लिहाज़ से केवल एक साल में 42% की वृद्धि हुई और यह बढ़ती जागरूकता तथा अधिक वित्तीय स्वतंत्रता का संकेत है।

शुभ शक्ति” – महिला शक्ति का सम्मान

टाटा एआईए की मुख्य अनुपालन अधिकारी (चीफ कंप्लायंस ऑफिसर), गायत्री नाथन ने कहा, “भारतीय महिलाएं अपने वित्त और निवेश की ज़िम्मेदारी अपने हाथों में ले रही हैं, फिर भी उनके पास बीमा काफी कम है, जिससे किसी भी त्रासदी की स्थिति में उनके परिवार असुरक्षित हो जाते हैं।” उन्होंने कहा, “शुभ शक्ति के साथ, हम एक ऐसा समाधान पेश कर रहे हैं जो आज की महिलाओं की क्षमताओं के अनुरूप है। यह उन्हें अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने, अपने स्वास्थ्य में निवेश करने और चिंता मुक्त जीवन जीने के लिए सशक्त बनाता है। यह उनकी महत्वाकांक्षाओं का समर्थन करने, उन्हें मानसिक शांति प्रदान करने और यह सुनिश्चित करने के लिए है कि वे अपने प्रियजनों की सुरक्षा से समझौता किए बिना जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकें।”

शुभ शक्ति: एक ऐसी योजना जो जीवन के हर पड़ाव पर आपकी रक्षा करती है

महिलाओं की कई तरह की ज़रूरतें होती हैं, इसलिए टाटा एआईए शुभ शक्ति को महिलाओं द्वारा जीवन में निभाई जाने वाली विभिन्न भूमिकाओं – मां, बेटी, जीवनसाथी और पेशेवर – के लिए लचीला, व्यापक और सहायक बनाया गया है।

महिला-केंद्रित लाभ

• गर्भावस्था के दौरान प्रीमियम अवकाश

प्रत्येक प्रसव के बाद 12 महीनों के लिए दो प्रीमियम अवकाश का आनंद लें। इससे महिलाएं बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय बोझ के अपने स्वास्थ्य और शिशु पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगी।

• महिलाओं को पुरुषों की तुलना में लगभग 15% कम प्रीमियम देना होता है, जो प्रीमियम भुगतान अवधि (पीपीटी) के दौरान हर साल लागू होता है।

• यह योजना एकल माताओं (सिंगल मदर) के लिए प्रीमियम पर 1% आजीवन छूट भी प्रदान करती है, जो मौजूदा 15% छूट से अधिक है।

आपके और आपके परिवार के लिए विशेष स्वास्थ्य लाभ:

महिलाओं के लिए विशेष देखभाल, जिसमें पीसीओडी सहायता, आईवीएफ परामर्श और वज़न प्रबंधन शामिल है।

o गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) के कैंसर, एचपीवी, फ्लू आदि के लिए टीकाकरण सहायता

o विशेषज्ञ परामर्श, वार्षिक स्वास्थ्य जांच और जीवनशैली संबंधी परेशानी से निपटने के लिए उचित प्रावधान तक पहुंच

• बाल शिक्षा सुरक्षा

क्योंकि आपके बच्चों के सपने के सामने कभी बाधा नहीं आनी चाहिए। 25 वर्ष की आयु तक 3 बच्चों तक के लिए मासिक आय प्राप्त करें, जिससे जीवन में चाहे कुछ भी हो, शिक्षा कभी बाधित न हो।

• पति की आकस्मिक मृत्यु पर प्रीमियम माफी

किसी अप्रत्याशित घटना की स्थिति में, पॉलिसी बिना किसी अतिरिक्त भुगतान के जारी रहती है, जिससे आपके परिवार की वित्तीय सुरक्षा बरकरार रहती है।

टाटा एआईए हेल्थ बडी – क्योंकि स्वस्थ जीवन के लिए पुरस्कार मिलना ही चाहिए

स्वस्थ, तनाव-मुक्त जीवन की यात्रा उचित सहयोग से शुरू होती है। शुभ शक्ति का एक अभिन्न अंग, टाटा एआईए हेल्थ बडी, महिलाओं को स्वास्थ्य के लिए व्यापक और प्रोत्साहित दृष्टिकोण प्रदान करता है। शुभ शक्ति, हेल्थ बडी के साथ मिलकर स्वास्थ्य और धन दोनों की सुरक्षा के लिए एकीकृत समाधान प्रदान करती है।

• स्वास्थ्य जांच के बदले पुरस्कार: नियमित स्वास्थ्य जांच और फिटनेस लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पुरस्कार (रिवॉर्ड) हासिल करें।

परिवार के लिए स्वास्थ्य और कल्याण: अपने प्रियजनों को लाभ प्रदान करें, पूरे परिवार को स्वस्थ रखें।

• जीवनशैली संबंधी सुझाव: व्यक्तिगत आहार संबंधी सुझाव, गतिविधियों के लिए लक्ष्य और फिट रहने के लिए पुरस्कार।

• किफायती: महिलाओं के लिए 15% कम प्रीमियम का लाभ उठाएं, साथ ही डिजिटल खरीदारी और वेतनभोगी प्रोफाइल पर अतिरिक्त आजीवन छूट भी पाएं।

अपने परिवार की शुभ शक्ति बनें

टाटा एआईए शुभ शक्ति सिर्फ एक जीवन बीमा योजना नहीं है; यह महिलाओं के लिए शक्ति, स्वतंत्रता और सुरक्षा का सशक्त माध्यम है। यह महिलाओं के स्वास्थ्य, पारिवारिक सुरक्षा और वित्तीय सशक्तिकरण पर ज़ोर देते हुए व्यापक सुरक्षा समाधान प्रदान करती है। शुभ शक्ति के साथ, आप सपने देख सकती हैं, आत्मविश्वास से जी सकती हैं और अपने परिवार को सुरक्षित, स्वस्थ और आर्थिक रूप से स्वतंत्र भविष्य की ओर ले जा सकती हैं। क्योंकि सशक्त महिलाओं को भी उतनी ही मज़बूत सुरक्षा की ज़रूरत होती है।