लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। उत्तर प्रदेश बिजली मज़दूर संगठन की बैठक महामंत्री सुहेल आबिद की अध्यक्षता में राजभवन खंडीय कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमे कर्मचारी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेषकर संविदा कर्मी, कंप्यूटर ऑपरेटर आदि की ज्वलंत समस्याओं का निस्तारण न होने पर कर्मचारियों ने गहरा रोष प्रगट किया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक प्रबंधन से आरपार की लड़ाई नहीं लड़ी जाएगी किसी भी कर्मचारी समस्या का निराकरण होता दिखाई नही दे रहा है। इसलिए कर्मचारियों को एकजुट रहकर संघर्ष का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा।इस अवसर पर अमिताभ सिन्हा, नितिन शुक्ला, प्रदीप वर्मा, गुफरान मसूद, नीरज मौर्य, दीपक सिंह, कुलेंद्र सिंह चौहान आदि नेता मौजूद रहे।
बैठक में सर्व सम्मति से खंडिय ईकाई का गठन भी किया गया। जिसमें अरविंद कुमार शर्मा (मुख्य संरक्षक), उमेश मिश्र (संरक्षक), मुमताज जहां (अध्यक्ष), एकांश डेंजिल सिंह (कार्यवाहक अध्यक्ष), प्रियंक शर्मा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), गायत्री गौतम, संतोष कुमारी, योगेश शर्मा, पवन चौरसिया, अनिल निषाद, कंचन राज बोस, नीतू (उपाध्यक्ष), कुलदीप सिंह यादव (महामंत्री), सुरेंद्र सिंह धानुक (कोषाध्यक्ष), सुरेश चंद्र (सलाहकार), दीपक यादव, बृजेश यादव, अनुपम, एसएन प्रजापति (अतिरिक्त मंत्री), दीप्ति सक्सेना, अंजू, वंदना देवी, प्रतीक्षा यादव, रजत सिंह (उपमंत्री), दिनेश पटेल, योगेंद्र कुमार, प्रदीप, रॉबिंसन जॉर्ज (संगठन मंत्री), विजय शर्मा, गीता कुमारी (प्रचार मंत्री) एवं दो दर्जन कर्मचारियों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। सभी को पद और गोपनीयता की शपथ महामंत्री सुहेल आबिद ने दिलाई।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal