लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। ताज पैलेस, लखनऊ ने शनिवार को होटल के सेंट्रल लॉन में अपनी पहली केक मिक्सिंग सेरेमनी के आयोजन के साथ त्योहारों का आगाज़ किया। इस खास दोपहर मेहमान एक साथ आए और पारंपरिक उत्सव का आनंद उठाया। लाइव म्युज़िक, वेलकम ड्रिंक्स और स्नैक्स (कैनापीज़) ने इस मौके के माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। मेहमानों ने केक मिक्सिंग की पारंपरिक रस्म में हिस्सा लिया। जहां कई तरह के ड्राई फ्रूट्स, नट्स और अन्य सामग्री को मिलाया गया, जिससे होटल के क्रिसमस केक तैयार किए जाएंगे। क्रिसमस से कई हफ्ते पहले आयोजित होने वाली यह रस्म समृद्धि, सद्भावना और एकजुटता का प्रतीक है और त्योहारों के सीज़न का अहम हिस्सा बनी हुई है।
इस अवसर पर ताज पैलेस, लखनऊ के जनरल मैनेजर संतोष शेट्टी ने कहा, “त्योहारों का सीज़न हमें ऐसी परंपराओं के जरिए लोगों को एक साथ लाने का मौका देता है, जो उत्सवों में एक खास जगह रखती हैं। अपनी पहली क्रिसमस केक मिक्सिंग सेरेमनी के जरिए, हम ताज पैलेस, लखनऊ में एक बेहद लोकप्रिय पारंपरिक रस्म की शुरुआत कर रहे हैं। इस तरह हम बेहतरीन कुकिंग और त्योहारों के जोश के साथ मिल-जुलकर जश्न मनाते हैं। लखनऊ में हमारी बढ़ती मौजूदगी के बीच हम शहर के लोगों को खास अनुभव प्रदान करना चाहते हैं। साथ ही ताज हॉस्पिटैलिटी की गर्मजोशी और मूल्यों के जरिए अपने मेहमानों के साथ एक गहरा और सार्थक रिश्ता बनाना चाहते हैं।”
इस अवसर पर विशेष हाई टी का इंतज़ाम भी किया गया था, जहां शानदार देशी-विदेशी व्यंजन परोसे गए। इस मैन्यू में स्मोक्ड सैल्मन टार्टिन्स, स्पिनेच और फेटा चीज़ की क्विच, ट्रफल मशरूम पफ और कई तरह के डिम सम शामिल थे। लखनऊ की खान-पान की विरासत को ध्यान में रखते हुए, मेन्यू में बन मक्खन और बन मलाई, अवधी वेजिटेबल स्लाइडर्स और मटन गलावट स्लाइडर्स भी रखे गए थे।

डेज़र्ट (मीठे) में कई तरह के फेस्टिव टी-केक्स, मैकरून टॉवर और चॉकलेट फोंड्यू स्टेशन थे। इसके अलावा, कुल्हड़ मसाला चाय और केसर-दालचीनी कहवा जैसे पारंपरिक पेय भी परोसे गए। शाम ढलने के साथ ही यह कार्यक्रम संपन्न हुआ, जहाँ मेहमानों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया और त्योहार के इस मौके पर एक-दूसरे के साथ बातचीत की।
लखनऊ के गोमती नगर में स्थित ताज पैलेस एक आधुनिक और शानदार जगह है, जिसका डिज़ाइन लॉस्ट फॉरेस्ट (खोए हुए जंगल) की अवधारणा से प्रेरित है। यहां प्राकृतिक तत्वों, बेहतरीन वास्तुकला और लखनऊ की सांस्कृतिक पहचान का एक अनूठा संगम देखने को मिलता है, जो मेहमानों के लिए एक खास माहौल बनाते हैं। डाइनिंग के कई विकल्प, सोच-समझकर डिज़ाइन किए गए कमरे और सुइट, तथा सामाजिक आयोजनों और उत्सवों के लिए बेहतरीन जगहें मौजूद हैं। यह होटल ताज की जानी-मानी मेहमाननवाज़ी को आधुनिक अंदाज़ में लखनऊ की सांस्कृतिक पहचान के साथ जोड़ता है। यहाँ होने वाली केक मिक्सिंग सेरेमनी होटल के खास अनुभवों की सूची में एक और बेहतरीन आयोजन है, जो आने वाले त्योहारों की शुरूआत का प्रतीक है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal