Tuesday , November 10 2026

अन्नकूट महोत्सव में सजा छप्पन भोग, हरिनाम संकीर्तन से गूंजा माधव मंदिर

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डालीगंज स्थित श्रीमाधव मन्दिर में अन्नकुट महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कमेटी अध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव पर 56 प्रकार की मौसमी सब्जी का भोग, पूड़ी, कढ़ी चावल, हलुआ, खीर का महाभोग लगाकर पुजारी लालता द्वारा मंत्रो उच्चारण संग आरती कर महाप्रसाद भक्तो में वितरित किया गया। 

कार्यक्रम की शुरुआत हरिनाम संकीर्तन के साथ हुई। माया आनंद, कंचन साहू, अनिता साहू, अनुपमा, कविता साहू सहित अन्य महिलाओं ने बाल गोपाल पर भजन गाकर पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया। इस अवसर पर बिहारी लाल साहू, गोविन्द साहू, भारत भूषण गुप्ता, ओमकार जयसवाल, श्याम जी साहू, दिनेश अग्रवाल, राकेश साहू, अनुराग साहू उपस्थित रहे।