Wednesday , November 4 2026

लखनऊ एयरपोर्ट के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का विस्तार, मदीना और जेद्दा के लिए नई उड़ानें

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, लखनऊ ने अपनी अंतरराष्ट्रीय हवाई कनेक्टिविटी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। सऊदी अरब की विमानन कंपनी फ्लाईएडील (जो सऊदिया की लो-कॉस्ट सहायक एयरलाइन है) ने लखनऊ और मदीना के बीच सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान इस हफ्ते से शुरू कर रही है। वहीं जेद्दा – लखनऊ -जेद्दा की सेवा शुरू की जाएगी।

इस नई सेवा के शुरू होने से लखनऊ और खड़ी देशों के बीच चल रही सीधा हवाई संपर्क में और भी मजबूती मिलेगी, जिससे उत्तर प्रदेश और सऊदी अरब के बीच हवाई कनेक्टिविटी को और मजबूती मिलेगी।

इस नई उड़ान सेवा से व्यापारिक एवं पर्यटन संबंधी यात्राओं के साथ-साथ सऊदी अरब में रहने वाले भारतीय प्रवासियों, अपने परिजनों और मित्रों से मिलने जाने वाले यात्रियों तथा धार्मिक यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर यात्रा विकल्प उपलब्ध होंगे। यह सीधी हवाई सेवा भारत और सऊदी अरब के बीच पर्यटन, व्यापार एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी प्रोत्साहित करेगी।

लखनऊ एयरपोर्ट से पहले से ही जेद्दा और दम्माम के लिए सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं उपलब्ध हैं। मदीना के जुड़ने से अब उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सऊदी अरब के तीन प्रमुख शहरों के लिए सीधी हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी। यह विस्तार लखनऊ एयरपोर्ट के बढ़ते अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को और सुदृढ़ करने के साथ ही उत्तर भारत के एक महत्वपूर्ण विमानन केंद्र के रूप में लखनऊ की भूमिका को मजबूत करेगा।

उड़ान कार्यक्रम

जेद्दा (04 नवंबर 2026 से)

– जेद्दा – लखनऊ, F3 1823, सोमवार, बुधवार एवं रविवार

– लखनऊ – जेद्दा, F3 1824, सोमवार, बुधवार एवं रविवार

नई उड़ान सेवा – मदीना

– मदीना – लखनऊ, F3 1827, गुरुवार एवं शनिवार

– लखनऊ – मदीना, F3 1828, गुरुवार एवं शनिवार

दम्माम

– दम्माम – लखनऊ, F3 1825, मंगलवार एवं शुक्रवार

– लखनऊ – दम्माम, F3 1826, मंगलवार एवं शुक्रवार

मदीना के रूप में एक नए अंतरराष्ट्रीय गंतव्य के जुड़ने से लखनऊ एयरपोर्ट का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और विस्तृत हुआ है। यह नई सेवा उत्तर प्रदेश एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बेहतर हवाई संपर्क उपलब्ध कराने के साथ ही उत्तर भारत और सऊदी अरब के बीच कनेक्टिविटी को नई मजबूती प्रदान करेगी।