Wednesday , November 4 2026

दिवाली पर कैरेटलेन का बड़ा ऑफर, डायमंड ज्वेलरी पर मिलेगी 20% की फ्लैट छूट

मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। टाटा समूह की कंपनी और भारत की अग्रणी ओमनीचैनल फाइन ज्वेलरी ब्रांड, कैरेटलेन ने देश भर के ग्राहकों के लिए धनतेरस और दिवाली को और भी खास बनाने के लिए एक विशेष ऑफर की घोषणा की है – सभी डायमंड ज्वेलरी के गोल्ड वैल्यू, डायमंड प्राइस, और मेकिंग चार्जेस (बनवाई) पर फ्लैट 20% की शानदार छूट।

सभी ज्वेलरी प्रेमियों के लिए प्राकृतिक हीरों को रोज़ पहनने के योग्य बनाने के लिए कैरेटलेन ने 9 नए कलेक्शंस सहित 5,000 से अधिक नए डिज़ाइन्स पेश किए हैं। 9kt, 14kt, 18kt और 22kt सोने के आभूषणों के कई विकल्प इस नए शोकेस में मिल रहे हैं। हर पीस में ज़्यादा चमकदार FG कलर के डायमंड्स का उपयोग किया गया है — जो रोज़ पहने जाने वाले लाइटवेट डिज़ाइन्स से लेकर बहुत ही आकर्षक स्टेटमेंट डिज़ाइन्स तक की पूरी रेंज को कवर करते हैं। अब अपनी डायमंड ज्वेलरी को बैंक लॉकरों में बंद रखने की जरुरत नहीं है क्योंकि कैरेटलेन की हर डिजाइन रोज़ पहनने के लिए विशेष रूप से तैयार की गई है। सभी डिज़ाइन्स फाइन डायमंड ज्वेलरी को आज के मॉडर्न वॉर्डरोब का एक ख़ास और डायनामिक हिस्सा बनाते हैं।

कैरेटलेन के मैनेजिंग डायरेक्टर, सौमेन भौमिक ने कहा, “80% से अधिक भारतीय महिलाओं ने अभी भी प्राकृतिक हीरों की दुनिया में कदम नहीं रखा है। इसे हम बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने के एक बड़े अवसर के रूप में देखते हैं। हमारा प्रयास हमेशा से हीरों को हर घर और हर दिल तक पहुँचाने का रहा है। इस दिवाली, हमारा यह अभूतपूर्व ऑफर दुनिया भर की भारतीय महिलाओं के लिए कीमती नेचुरल डायमंड ज्वेलरी को अपनाना और अधिक सुलभ व आसान बनाने की दिशा में एक और कदम है।”

जैसे-जैसे ग्राहक त्योहारों की तैयारियों में जुट रहे हैं, कैरेटलेन अपने व्यापक रिटेल विस्तार और डिजिटल शॉपिंग अनुभव के माध्यम से अपने कलेक्शंस को उनके और करीब ला रहा है। चाहे वे डिज़ाइन्स को खुद देखने के लिए स्टोर पर जाएं या अपने घर बैठे आराम से ब्राउज़ करें, ग्राहक कैरेटलेन से आसानी से अपनी पसंदीदा नेचुरल डायमंड ज्वेलरी खोज और खरीद सकते हैं।