लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। माता-पिता के लिए, शिशु की पहली सर्दी अपने साथ रोज़मर्रा के कई नए फैसले लेकर आती है, जैसे कि सही स्किनकेयर उत्पादों का चुनाव करना, और यह समझना कि मौसम में बदलाव के साथ उनके शिशु की त्वचा को किस चीज़ की ज़रूरत है। यह समझते हुए कि देखने में सरल लगने वाले ये विकल्प नए माता-पिता की उलझन बढ़ा सकते हैं, डॉक्टरों द्वारा सर्वाधिक अनुशंसित नंबर वन ब्रांड, हिमालया बेबीकेयर ने अपना नया विंटर कैंपेन “पहले विंटर का पहला लेयर” पेश किया है। यह कैंपेन इस सरल विचार पर आधारित है कि शिशु की सर्दियों की देखभाल की शुरुआत, सही देखभाल की पहली परत (लेयर) से होनी चाहिए।
यह कैंपेन सर्दियों में शिशुओं की त्वचा की देखभाल को लेकर माता-पिता के कुछ आम सवालों और चिंताओं को संबोधित करता है। इनमें उत्पादों से एलर्जी होने का डर, तेल का इस्तेमाल करने के बावजूद लोशन या क्रीम की ज़रूरत और शिशुओं की नाज़ुक त्वचा के लिए विशेष उत्पादों की आवश्यकता जैसे सवाल शामिल हैं। इस उलझन को बढ़ाने के बजाय, हिमालया बेबीकेयर बातचीत को सरल बनाना चाहता है। इसका उद्देश्य माता-पिता को यह समझने में मदद करना है कि उनके शिशु की सर्दियों की दिनचर्या में विशेष रूप से तैयार किए गए बेबी स्किनकेयर उत्पादों की क्या भूमिका होती है।
इस विचार को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए कैंपेन में हिमालया बेबी लोशन और हिमालया बेबी क्रीम पर आधारित एक मुख्य फिल्म है और साथ में छह लघु फिल्में भी शामिल हैं,यह सर्दियों में शिशुओं की त्वचा की देखभाल से जुड़े माता-पिता के रोजमर्रा के सवालों पर केंद्रित हैं, जो अक्सर उनके मन में आते हैं। इन फिल्मों में रोज़मर्रा की देखभाल की स्थितियों का इस्तेमाल करके कुछ अहम मुद्दों पर बात की गई है—जैसे कि कोई उत्पाद कितना उपयुक्त है, तेल के साथ लोशन और क्रीम की क्या भूमिका है, और शिशु की नाज़ुक त्वचा के लिए खास तौर पर बनाए गए उत्पादों को चुनना क्यों ज़रूरी है। इन रोजमर्रा के पलों के ज़रिए, इस कैंपेन का उद्देश्य सर्दियों में स्किनकेयर को माता-पिता के लिए अधिक सहज और आसान बनाना है।
कैंपेन का मुख्य संदेश, “बेबी के पहले विंटर के लिए हिमालया बेबीकेयर का पहला लेयर” है। इसके माध्यम से हिमालया बेबी लोशन और हिमालया बेबी क्रीम को शिशु की सर्दियों की स्किनकेयर रूटीन का एक अहम हिस्सा बताया गया है। कैंपेन में उत्पादों के प्रमुख लाभों के रूप में 97% प्राकृतिक मूल के अवयव और पेंटा मॉइस्चर लॉक को भी रेखांकित किया गया है।
कैंपेन पर टिप्पणी करते हुए हिमालया वेलनेस कंपनी के डायरेक्टर – बेबीकेयर, चक्रवर्ती एन. वी. ने कहा, “शिशु की पहली सर्दी माता-पिता के लिए एक खास पड़ाव होती है। इस दौरान शिशु की रोजमर्रा की देखभाल को लेकर उनके मन में कई नए सवाल भी आते हैं। ‘पहले विंटर का पहला लेयर’ के जरिए हमारा उद्देश्य इसी बात को ध्यान में रखते हुए एक सरल और सहज विचार प्रस्तुत करना था, जिससे माता-पिता पूरे भरोसे के साथ इस मौसम में अपने शिशु की देखभाल कर सकें। हिमालया बेबी लोशन और बेबी क्रीम के माध्यम से हम माता-पिता को ऐसे भरोसेमंद स्किनकेयर उत्पाद उपलब्ध कराने का प्रयास करते हैं, जिन्हें वे अपने शिशु की सर्दियों में नियमित देखभाल का हिस्सा बना सकें। हिमालया बेबीकेयर में हम माता-पिता की बदलती जरूरतों को समझने और प्रकृति से प्राप्त सौम्य एवं भरोसेमंद समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि बच्चे की देखभाल के हर पड़ाव पर माता-पिता सहजता और निश्चिंतता महसूस कर सकें।”
यह कैंपेन हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम, बंगाली, ओड़िया, असमिया और मराठी भाषाओं में जारी किया जाएगा। इसके जरिए हिमालया बेबीकेयर देश के विभिन्न क्षेत्रों के परिवारों तक शिशु की देखभाल से जुड़ी इस सहज और प्रासंगिक बातचीत को पहुंचाएगा।
‘पहले विंटर का पहला लेयर’ कैंपेन के माध्यम से हिमालया बेबीकेयर आधुनिक माता-पिता की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े विषयों पर सार्थक संवाद को आगे बढ़ा रहा है। इसका उद्देश्य परिचित अनुभवों के जरिए शिशु की देखभाल से जुड़ी बातों को समझना और अपनाना माता-पिता के लिए अधिक आसान बनाना है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal