लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। इंडसइंड कैपिटल लिमिटेड की सहायक कंपनी और प्रमुख बैंकिंग एवं वित्तीय सेवा समूह ‘इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड’ (आईआईएचएल) की अंग इंडसइंड सिक्योरिटीज़ लिमिटेड ने पूंजी बाज़ार के अनुभवी विशेषज्ञ, राजीव आर. श्रीवास्तव को अपना प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी नियुक्त करने की घोषणा की। यह नियुक्ति भारत की इस प्रमुख ब्रोकरेज कंपनी के लिए विकास की नई रणनीति की शुरुआत है। कंपनी देश में तेज़ी से बढ़ते निवेशक वर्ग की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए आधुनिक, टेक्नोलॉजी आधारित निवेश मंच के रूप में अपनी पहचान मज़बूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
राजीव के पास बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और पूंजी बाज़ार का लगभग 25 साल का अनुभव है। उन्होंने बाज़ार के विभिन्न उतार-चढ़ाव भरे दौर में ब्रोकिंग व्यवसायों का नेतृत्व किया है। व्यावसायिक स्तर पर बदलाव, डिजिटल नवोन्मेष और वहनीय विकास के लिए मज़बूत फ्रेंचाइज़ी के निर्माण के लिहाज़ से उन्होंने शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं।
इंडसइंड सिक्योरिटीज़ से जुड़ने से पहले, वह स्टैंडर्ड चार्टर्ड सिक्योरिटीज़ में प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी के रूप में कार्यरत थे। इससे पहले, उन्होंने एचडीएफसी सिक्योरिटीज़, रिलायंस सिक्योरिटीज़ और आईसीआईसीआई बैंक में वरिष्ठ पदों पर काम किया है। राजीव ने विज्ञान में स्नातक करने के बाद मार्केटिंग में एमबीए किया।
इंडसइंड सिक्योरिटीज़ में, राजीव कंपनी के विकास के अगले चरण का नेतृत्व करेंगे। उनकी मुख्य ज़िम्मेदारियों में कंपनी की फ्रेंचाइज़ी में नई ऊर्जा का संचार और इसे भारत के बदलते निवेश परिदृश्य में इसे अग्रणी बनाना शामिल होगा। उनकी प्राथमिकता होगी, डेटा तथा एआई के ज़रिये ग्राहकों को आवश्यकतानुसार रिसर्च और परामर्श, साथ ही सभी प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाना। वह कंपनी की पहुंच के विस्तार पर भी ध्यान देंगे। उनका लक्ष्य होगा, इंडसइंड की व्यापक क्षमता का लाभ उठाते हुए, ग्राहकों को बैंकिंग से लेकर निवेश तक का सहज अनुभव प्रदान करना। इन सभी प्रयासों के ज़रिये, दीर्घकालिक स्तर पर मज़बूत और टिकाऊ ब्रोकिंग फ्रेंचाइज़ी तैयार होगी।
इंडसइंड कैपिटल लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी, रूपम अस्थाना ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा, “राजीव ऐसे महत्वपूर्ण क्षण में इंडसइंड सिक्योरिटीज़ से जुड़ रहे हैं, जब हम अपने व्यवसाय को मजबूत, डिजिटल रूप से सक्षम पूंजी बाज़ार फ्रैंचाइज़ी के रूप में स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे भारतीय निवेशकों की अगली पीढ़ी के लिए बनाया गया है। इस उद्योग में उनका गहरा अनुभव, रणनीतिक दृष्टिकोण और व्यवसाय में बदलाव तथा विस्तार के लिहाज़ से उनकी साबित क्षमता से स्पष्ट है कि वे इस सफर के लिए उपयुक्त नेतृत्व साबित होंगे। मुझे पूरा विशवास है कि उनके नेतृत्व में, इंडसइंड सिक्योरिटीज़ अपनी वृद्धि तेज़ करेगी, बाज़ार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाएगी और ग्राहकों के अनुभव के लिए नए मानक स्थापित करेगी, साथ ही भरोसे और संचालन के उच्चतम मानकों को भी बनाए रखेगी।”
इंडसइंड सिक्योरिटीज़ लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी, राजीव आर. श्रीवास्तव ने अपनी नियुक्ति के बारे में कहा, “मुझे ऐसे समय में इंडसइंड सिक्योरिटीज़ का नेतृत्व करने की खुशी है, जब भारत के पूंजी बाज़ार में ढांचागत स्तर पर भारी बदलाव आ रहा है। पहली बार निवेश करने वालों की भागीदारी बड़े पैमाने पर बढ़ रही है, डिजिटल प्रक्रिया को तेज़ी से अपनाया जा रहा है और विभिन्न प्रकार की परिसंपत्ति श्रेणियों में लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है। इंडसइंड सिक्योरिटीज़ के पास समृद्ध विरासत है, और इंडसइंड ब्रांड की मज़बूती तथा आईआईएचएल से समर्थन से हमें आगे बढ़ने के लिए मज़बूत आधार हासिल होता है। हम आधुनिक, ग्राहक केंद्रित निवेश प्लेटफॉर्म बनाने पर ध्यान देंगे, जिसमें आसान टेक्नोलॉजी, बेहतरीन रिसर्च और वैयक्तिक सेवा का मेल हो। हम इसे अनुशासित तरीके से लागू करने और मजबूत संचालन (गवर्नेंस) के साथ आगे बढ़ाएंगे, ताकि ऐसा व्यवसाय तैयार हो जो फलता-फूलता रहे।”
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal