Friday , October 23 2026

राजनाथ सिंह की प्रेरणा से फैजुल्लागंज बाढ़ प्रभावित परिवारों तक पहुंची राहत सामग्री

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए राहत अभियान लगातार जारी है। रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह की प्रेरणा से अक्षय पात्र फाउंडेशन ने अभियान के तीसरे दिन भी प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। इसके तहत 15 स्थानों पर राशन किट पहुंचाकर जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई।

विधायक डॉ. नीरज बोरा, विशेष कार्याधिकारी केपी सिंह और जनसंपर्क अधिकारी राघवेंद्र शुक्ला की मौजूदगी में 15 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को राहत सामग्री के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। इसके बाद राहत दलों ने विभिन्न बस्तियों में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित कीं।

विधायक डॉ. नीरज बोरा ने बताया कि ट्रांजिट हॉस्टल के पीछे, वैष्णवी पुरम, सीपी इनक्लेव, राम विहार कॉलोनी, दाऊदनगर नई बस्ती, चौबे डेयरी, गौरी शंकर कॉलोनी, नंद पुरम, कृष्ण लोक, संत कबीर नगर, गणेश विहार, सुभाष चंद्र बोस क्षेत्र, पतंग मैदान और दुर्गापुरी सहित अन्य प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाई गई।

राहत वितरण के दौरान पार्षद रामू दास कनौजिया, रश्मि सिंह, प्रदीप शुक्ला, सुनील सिंह, रामशरण सिंह, सतीश वर्मा, कृपाशंकर मिश्रा, प्रवीण गर्ग, अनुराग साहू, सचिन गुप्ता, लवकेश सिंह, अनिल मिश्रा, पुनीत शुक्ला, गौरव अवस्थी, आदित्य गौड़, सौरभ मिश्रा, मयंक मिश्रा, विश्लेष सिंह, सत्यदेव सिंह, राजीव सिंह और पीयूष मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।