लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सीजन 2 के 70 लाख (7 मिलियन) दर्शकों के साथ, जियोहॉटस्टार की फिक्शन फ़्रैंचाइज़ी अब अपने स्थापित दर्शकों की संख्या और भी मजबूत कर रही है, क्योंकि सीजन 3 ने पूरे भारत के नए दर्शकों के लिए दरवाजे खोल दिए हैं।
दर्शक जब किसी कहानी के किरदारों से जुड़ने और उनमें खो जाने की वजह ढूंढ लेते हैं, तो कहानियाँ भाषायी सीमाओं को लांघ जाती हैं। ‘हार्ट बीट’ का एक तमिल सीरीज से लेकर पूरे देश के दर्शकों को आकर्षित करने वाली फ़्रैंचाइज़ी बनना यह दर्शाता है कि क्षेत्रीय कहानियों के पास अपनी मूल भाषायी सीमा से परे जाकर भी दर्शकों से जुड़ने का असीमित और बेहतरीन अवसर होता है।
इस सीरीज की स्थापित पहुँच इस बढ़त के लिए एक मजबूत नींव प्रदान करती है। ऑरमैक्स मीडिया के वर्ष 2025 के मध्य के अनुमानों के अनुसार, ‘हार्ट बीट’ सीजन 2 ने भारत में 70 लाख दर्शकों तक पहुँच बनाई, जिसके दम पर यह, इस साल की पहली छह माही में देश की टॉप 50 स्ट्रीमिंग ओरिजिनल्स में 37वें नंबर पर रही। यह उपलब्धि इस बात को साबित करती है कि यह फ़्रैंचाइज़ी अपने बदलते किरदारों और आगे बढ़ती कहानी के जरिए एक बड़े दर्शक वर्ग को रिझाने की बड़ी क्षमता रखती है।

अब अपने तीसरे सीजन में, ‘हार्ट बीट’ आरके मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की एक अलग दुनिया के साथ अपने आकर्षण को लगातार बढ़ा रही है, जिसमें मेडिकल ड्रामा के साथ-साथ उलझे हुए पारिवारिक रिश्ते और रोमांस भी बुने गए हैं। रीना, राठी, विजय और अर्जुन के रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती यह सीरीज हिंदी भाषी दर्शकों को इसके कई परतों वाले किरदारों और आगे बढ़ती कहानियों को जानने का शानदार मौका देती है, साथ ही दर्शक इस सीरीज के शुरुआत के दो सीजन देखकर उस भावनात्मक यात्रा को भी महसूस कर सकते हैं, जो इस नए अध्याय को आकार देती है।
जियोहॉटस्टार की ‘लॉन्ग रनिंग शोज़’ रणनीति की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहाँ क्षेत्रीय कहानियों को विभिन्न भाषायी बाजारों में नई खोज के अवसरों के साथ लंबे समय तक टिके रहने और दर्शकों के साथ गहरे रिश्ते बनाने का मौका मिलता है। एक स्थापित तमिल फ़्रैंचाइज़ी की पहुँच को और अधिक बढ़ाना और इसके किरदारों को एक बड़े भारतीय दर्शक वर्ग तक पहुँचाकर चर्चाओं का हिस्सा बनाना ही ‘हार्ट बीट’ के लिए अगला चरण है।
‘हार्ट बीट’ में रीना का किरदार निभाने वाली दीपा बालू ने कहा, “रीना की राह कभी सीधी या आसान नहीं रही और यही बात इसे निभाने में सबसे ज्यादा दिलचस्प बनाती है। अपने निजी और पेशेवर जिंदगी में अपना मुकाम बनाने की जद्दोजहद करते हुए उसे कई मुश्किल फैसले लेने पड़े। सीजन 3 उसे एक नए दौर में ले जाता है और मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूँ कि दर्शक इसे किस रूप में स्वीकार करते हैं।”
राठी का किरदार निभाने वाली अनुमोल ने कहा कि “राठी एक ऐसी माँ है जो बेहद गहराई के साथ महसूस करती है, भले ही वह इसे हमेशा जताना तक नहीं जानती। उसके फैसलों के पीछे कई तरह की बहुत सारी भावनाएँ छुपी होती हैं, और मुझे लगता है कि दर्शक इस बात को अच्छी तरह समझ सकते हैं। सीजन 3 उसके किरदार के नए रंगों को पेश करता है, जिन्हें टटोलना और उभारना बेहद शानदार अनुभव रहा है।”
विजय का किरदार निभाने वाले कार्तिक कुमार कहते हैं कि “इस सीजन की कहानी में विजय की एक बहुत अलग जगह है। बीते हुए समय के कुछ ऐसे सवाल सामने हैं जो परिवार को लगातार प्रभावित कर रहे हैं और उसे इसके कारण मिलने वाले तमाम नतीजों का सामना करना पड़ता है। मैं महसूस करता हूँ कि यह बात सीजन 3 में सामने आने वाली घटनाओं में एक दिलचस्प मोड़ जोड़ती है।”
अर्जुन का किरदार निभाने वाले चारुकेश एम. बताते हैं कि “अर्जुन और रीना की जिंदगी के सफर में अनिश्चितताओं की कोई कमी नहीं रही है और सीजन 3 इस बात की परीक्षा लेना जारी रखता है कि वे एक-दूसरे के लिए क्या और कितना मायने रखते हैं। जो दर्शक पहली बार ‘हार्ट बीट’ से जुड़ रहे हैं, उनके पास मौजूदा समय में हो रही घटनाओं में कदम रखने से पहले, शुरुआती सीजन में टटोलने और तलाशने के लिए बहुत कुछ है।”
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal