नई दिल्ली (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। विनोद इंटेलिजेंट कुकवेयर ने हाल ही में दिल्ली के द सनरूम में ‘एन इवनिंग विद फ्रेया’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें फूड, लाइफस्टाइल और होम कैटेगरी से जुड़े करीब 70 कंटेंट क्रिएटर्स ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कंपनी की प्रीमियम कास्ट आयरन (ढलवां लोहे) के कुकवेयर उत्पादों की रेंज ‘फ्रेया’ को प्रदर्शित किया गया। इसका उद्देश्य दिल्ली जैसे रणनीतिक बाजार में ब्रांड के प्रति उपभोक्ताओं की जागरूकता बढ़ाना और ऑनलाइन व रिटेल चैनलों के माध्यम से त्योहारी सीजन में बिक्री को गति देना था।

विनोद की स्वामित्व वाली TREON टेक्नोलॉजी से तैयार फ्रेया रेंज में कास्ट आयरन की बेहतर कुकिंग क्षमता और गर्मी को लंबे समय तक बनाए रखने की विशेषताओं के साथ विषाक्त तत्वों से मुक्त निर्माण, समान रूप से गर्मी के वितरण और आधुनिक डिजाइन का संयोजन किया गया है। रूबी रेड और सैफायर ब्लू रंगों में उपलब्ध इस रेंज में कड़ाही, सॉस पॉट, पैन, डोसा और रोटी तवा, फ्राइपैन, डच ओवन, अप्पम मेकर और तड़का पैन जैसे उत्पाद शामिल हैं। यह रेंज पारंपरिक कास्ट आयरन में खाना पकाने के अनुभव को आधुनिक भारतीय रसोई तक पहुंचाती है।

दिल्ली में आयोजित यह कार्यक्रम मुंबई, पुणे और हैदराबाद में कंपनी की ओर से किए गए कंटेंट क्रिएटर आधारित अभियानों की अगली कड़ी है। इसके जरिए कंपनी अनुभव आधारित मार्केटिंग पर जोर देते हुए उपभोक्ताओं के साथ जुड़ाव बढ़ाने और बिक्री को प्रोत्साहित करने की रणनीति अपना रही है। पुणे में इसी तरह का अभियान चलाने के बाद कंपनी ने अपनी सेराविट रेंज की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की थी। इससे फ्रेया के लिए भी इस रणनीति को अपनाने के उसके निर्णय को मजबूती मिली।

‘एन इवनिंग विद फ्रेया’ कार्यक्रम में मेहमानों को उत्पादों का प्रत्यक्ष अनुभव लेने और विभिन्न इंटरैक्टिव गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिला। फ्रेया के खास रूबी रेड और सैफायर ब्लू रंगों से प्रेरित गतिविधियों में ‘टीम रूबी बनाम टीम सैफायर’ के साथ ‘फ्रेया सीक्रेट विंडो’ और ‘क्लॉ मशीन’ शामिल थीं। इन गतिविधियों के जरिए प्रतिभागियों को जोड़ने और सोशल मीडिया के लिए कंटेंट तैयार करने को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में शामिल क्रिएटर्स ने बाद में अपने सोशल मीडिया दर्शकों के साथ फ्रेया उत्पादों को प्रदर्शित करते हुए रील्स और स्टोरीज साझा कीं।

फ्रेया को लेकर कंपनी के विजन पर विनोद कुकवेयर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक मालविका अग्रवाल ने कहा, “फ्रेया को भारत की नंबर-1 प्रीमियम कास्ट आयरन रेंज बनाना हमारा लक्ष्य है। अपनी स्वामित्व वाली TREON टेक्नोलॉजी के माध्यम से हमने कास्ट आयरन में खाना पकाने की खूबियों को आधुनिक और विषाक्त तत्वों से मुक्त उत्पाद रेंज के रूप में पेश किया है, जो आज के घरों की जरूरतों के अनुरूप है।
“इस सफर में कंटेंट क्रिएटर्स के माध्यम से उपभोक्ताओं से जुड़ना महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उत्पादों के प्रत्यक्ष अनुभव और सहज, प्रासंगिक कंटेंट के जरिए क्रिएटर्स उपभोक्ताओं को कास्ट आयरन में खाना पकाने के फायदों को समझने में मदद कर सकते हैं। आगे भी हम ‘एन इवनिंग विद फ्रेया’ जैसे आयोजनों के माध्यम से विभिन्न शहरों में फ्रेया की मौजूदगी बढ़ाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक भारतीय परिवार कास्ट आयरन में खाना पकाने के लाभों का अनुभव कर सकें।”
कंटेंट क्रिएटर्स के साथ साझेदारी और उत्पादों के प्रत्यक्ष अनुभव पर आधारित कार्यक्रमों के जरिए विनोद का लक्ष्य दिल्ली में फ्रेया की मौजूदगी मजबूत करना और शहर के प्रीमियम कास्ट आयरन कुकवेयर बाजार में इसकी वृद्धि को गति देना है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal