Sunday , October 11 2026

कल्याण ज्वैलर्स की दूसरी तिमाही शानदार, बिक्री में दमदार बढ़त से कारोबार को रफ्तार

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। कल्याण ज्वैलर्स ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के लिए अपने बिजनेस अपडेट की घोषणा की। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में हाल ही में समाप्त हुई तिमाही अत्यंत संतोषजनक रही है, जिसमें समेकित राजस्व में 26% से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के दौरान, भारत में कंपनी के कारोबार के राजस्व में लगभग 27% की वृद्धि देखी गई।

देश के सभी प्रमुख बाजारों में मजबूत जमीनी परिचालन गति और बेहतर समान-स्टोर-बिक्री वृद्धि के दम पर यह शानदार प्रदर्शन हासिल हुआ है। यह वृद्धि तब दर्ज की गई, जब पिछले वित्त वर्ष में नवरात्रि की मजबूत बिक्री के कारण तुलनात्मक आधार काफी ऊंचा था (नवरात्रि के सभी नौ दिन वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही का हिस्सा थे)। हाल ही में समाप्त हुई इस तिमाही में लगभग 20% की समान-स्टोर-बिक्री वृद्धि दर्ज की गई है।

कंपनी ने अगस्त महीने में चेन्नई में अपना पहला क्षेत्रीय ब्रांड, अक्षय थंगा मालिगाई (एटीएम) लॉन्च किया है। इस ब्रांड को ग्राहकों से मिली शानदार प्रतिक्रिया और शुरुआती 40 से अधिक दिनों के परिचालन के दौरान राजस्व में आई मजबूत गति से कंपनी का उत्साह काफी बढ़ा है। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के दौरान फ्रेंचाइजी मॉडल के तहत अगले चार शोरूम खोलने की योजना तैयार की है। इसके तहत दो शोरूम चालू तिमाही के दौरान और दो शोरूम चौथी तिमाही के दौरान खोले जाएंगे। 

पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में, हाल ही में समाप्त हुई तिमाही के दौरान कंपनी के अंतरराष्ट्रीय परिचालन के राजस्व में लगभग 18% की वृद्धि दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में राजस्व में लगभग 12% की बढ़त देखी गई। मध्य पूर्व बाजार में मिली यह पूरी वृद्धि समान-स्टोर-बिक्री वृद्धि के दम पर हासिल हुई है।

हाल ही में समाप्त हुई तिमाही के दौरान कंपनी के कुल समेकित राजस्व में अंतरराष्ट्रीय बाजारों का योगदान लगभग 11% रहा। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में, कंपनी के लाइफस्टाइल ज्वेलरी ब्रांड ‘केनडियर’ के राजस्व में इस तिमाही के दौरान लगभग 64% की शानदार वृद्धि दर्ज की गई है। इस तिमाही के दौरान विस्तार को गति देते हुए, कंपनी ने भारत में 12 कल्याण शोरूम (नेट 11) और 9 केनडियर शोरूम लॉन्च किए हैं। इसके साथ ही, यूके में भी 1 कल्याण शोरूम की शुरुआत की गई है।