Monday , September 28 2026

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स को मिला ‘मार्की बेस्ट ऑफ द बेस्ट अवार्ड’

मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। उभरते बाजारों की अग्रणी एफएमसीजी कंपनी, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड को 190 साल पुराने बॉम्बे चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित बॉम्बे चैंबर इनक्लूजन अवार्ड्स 2026 में सम्मानित किया गया है। कंपनी को विविधता, समानता, समावेशिता और अपनेपन (DEIB) के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए ‘मार्की बेस्ट ऑफ द बेस्ट अवार्ड’ से नवाजा गया। इसके साथ ही, कंपनी को कंज्यूमर और लाइफ साइंसेज सेक्टर में ‘फर्स्ट रनर-अप’ भी घोषित किया गया।

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की कार्यशैली अपने कर्मचारियों के बीच समान अवसर उपलब्ध कराने और मजबूत प्रतिनिधित्व तैयार करने पर केंद्रित है। ‘आरंभ’, ‘गोल’ और ‘बेरसियाप’ जैसी पहलों के साथ-साथ समावेशी भर्ती प्रक्रियाओं ने मैन्युफैक्चरिंग, सेल्स और कॉर्पोरेट टीमों में विविधता लाने में मदद की है। इससे विभिन्न पृष्ठभूमि से आने वाले प्रतिभाशाली लोगों को संगठन के भीतर आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिले हैं।

इस सम्मान पर टिप्पणी करते हुए गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के ग्लोबल एचआर हेड वैभव राम ने कहा, “हमें ‘मार्की’ श्रेणी में शामिल किए जाने पर खुशी है। इस श्रेणी में उन संगठनों को मान्यता दी जाती है जो समावेशन और अपनेपन के क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रहे हैं और कॉरपोरेट जगत को आगे की दिशा दिखा रहे हैं। एक ऐसे संगठन के रूप में, जहां दुनियाभर में ऐतिहासिक रूप से वंचित समूह हमारे उपभोक्ता आधार का आधे से अधिक हिस्सा हैं, हमें गर्व है कि हमारे कर्मचारियों में भी उनका प्रतिनिधित्व इसी तरह बना हुआ है। गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की इस यात्रा को सार्थक बनाने वाली बात यह है कि हमारे नेतृत्व ने विविध समुदायों की पूरी क्षमता को पहचाना है—चाहे वे हमारे सहकर्मी हों, प्रतिभाएं हों या उपभोक्ता। इन विविध दृष्टिकोणों को साथ लाने से हमारे काम में सोच, संवेदनशीलता और कार्यक्षमता के नए आयाम जुड़ते हैं तथा हम अपने कारोबार और संगठन की संस्कृति में समावेशन को और मजबूती से शामिल कर पाते हैं।”

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की एवीपी-डीईआई, कल्चर एंड एंगेजमेंट संध्या रमेश ने कहा, “गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड संगठन के भीतर और पूरे कारोबारी इकोसिस्टम में समावेशन को गति देने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। हमारे वैश्विक कार्यबल में 50 प्रतिशत से अधिक प्रतिनिधित्व के साथ अब हमारा लक्ष्य ऐसे प्रयासों को और विस्तार देना है, जिससे अंतिम उपभोक्ता के अनुभव पर सकारात्मक प्रभाव पड़े। साथ ही, हम बिक्री और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक रूप से वंचित समुदायों के प्रतिनिधित्व वाले टिकाऊ प्रतिभा मॉडल विकसित करना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि हमारा काम संगठनों के बड़े समूहों को भी DEI के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करे और वे यह विश्वास करें कि ऐसा करना पूरी तरह संभव है।”

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के समावेशन संबंधी प्रयास केवल उसके कर्मचारियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उसके व्यापक कारोबारी इकोसिस्टम तक भी फैले हुए हैं। कंपनी वितरकों, आपूर्तिकर्ताओं, भर्ती साझेदारों, गैर-सरकारी संगठनों और सामुदायिक संगठनों के साथ साझेदारी के माध्यम से भी समावेशन को बढ़ावा दे रही है। इसके अलावा, उत्पाद नवाचार में भी विविध दृष्टिकोणों को शामिल किया जा रहा है। इसका एक उदाहरण ‘इनक्लूसिव ओल्फैक्टरी पैनल’ है, जो उत्पादों के विकास में अलग-अलग अनुभव और दृष्टिकोणों को शामिल करने में मदद करता है।

भारत, इंडोनेशिया, अमेरिका और GAMC में गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड स्थानीय परिस्थितियों और जरूरतों के अनुरूप तैयार की गई कार्यप्रणालियों के माध्यम से इस दृष्टिकोण को लगातार आगे बढ़ा रहा है। यह सम्मान कंपनी की संस्कृति और विकास की यात्रा में समावेशन को मजबूत करने के लिए उसके कर्मचारियों, नेतृत्व, सहयोगियों और साझेदारों के सामूहिक प्रयासों को दर्शाता है।