कोलकाता (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबार से जुड़ी सोल्फेज स्मार्ट इलेक्ट्रानिक्स ने अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) की घोषणा की है। इस इश्यू के लिए सब्सक्रिप्शन बुधवार, 30 सितंबर, 2026 को खुलेगा और सोमवार, 5 अक्टूबर, 2026 को बंद होगा। इक्विटी शेयर बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे। कंपनी 10 रुपये की फेसवैल्यू वाले 39,60,000 इक्विटी शेयर 55 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के इश्यू प्राइस पर ऑफर कर रही है, जिसकी कुलराशि 21.78 करोड़ रुपये है। 55 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का इश्यू प्राइस आवेदन के समय चुकाना होगा।
इस इश्यू के लिए मार्केट लॉट 2,000 इक्विटी शेयरों का है और रिटेल निवेशकों को कम से कम दो लॉट के लिए आवेदन करना होगा, जिसकी राशि 2.20 लाख रुपये होगी। एचएनआई निवेशकों को कम से कम तीन लॉट के लिए आवेदन करना होगा, जिसकी राशि 3.30 लाख रुपये होगी। फिनशोर मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड इस इश्यू के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि केफिन टेक्रोलॉजी लिमिटेड इश्यू के लिए रजिस्ट्रार है। कंपनी अपने रिटेल नेटवर्क के विस्तार को बढ़ाने के लिए आईपीओ से मिलने वाली राशि का उपयोग करने की योजना बना रही है, जिसमें 12 नए शोरूम शुरू करने के लिए 8.54 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
इस विस्तार से कंपनी की रिटेल मौजूदगी मजबूत होने और ग्राहकों तक अधिक व्यापक पहुंच बनाने की उम्मीद है। इसके साथ ही, कंपनी के बढ़ते ऑपरेशंस को सपोर्ट करने के लिए वर्किंग कैपिटल की जरूरतों के लिए 9.67 करोड़ रुपये का उपयोग किया जाएगा। बाकी 1.80 करोड़ रुपये का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट खर्चों के लिए किया जाएगा, जिससे कंपनी को अपनी एक्सपैंशन प्लान्स के साथ अपनी व्यापक बिजनेस जरूरतों को सपोर्ट करने के लिए जरूरी रिसोर्स मिलेंगे।
आईपीओ के बारे में बात करते हुए सोल्फेज स्मार्ट इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर उमेश कुमार अग्रवाल ने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में, सोल्फेज ने चुनिंदा प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और हमारे एक्सपेरियंस सेन्टर आधारित दृष्टिकोण के जरिए प्रीमियम ऑडियो, वीडियो और स्मार्ट होम ऑटोमेशन सॉल्यूशंस को ग्राहकों तक पहुंचाकर अपनी पहचान बनाई है। हमारा मानना है कि प्रीमियम होम एंटरटेनमेंट और कनेक्टेड लिविंग की बढ़ती मांग हमारे जैसे स्पेशलाइज्ड प्लेयर्स के लिए नए अवसर पैदा कर रही है।”
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal