Sunday , September 27 2026

त्योहार की खुशियों के बीच सुरक्षा का संकल्प, इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस ने दिया संदेश

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। त्योहारों के मौसम में अक्सर यात्रा, कीमती चीज़ों की खरीदारी और घर पर अलग-अलग किस्म की गतिविधियां बढ़ जाती हैं। जब परिवार जश्न मनाने के लिए एकजुट होते हैं, तो व्यक्तिगत और वित्तीय सुरक्षा की दिशा में कदम उठाने से त्योहार का अनुभव चिंता-मुक्त हो सकता है। 

इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस के उप मुख्य कार्यकारी, अनीश बहल ने इस पर अपनी टिप्पणी में कहा, “गणेशोत्सव हमें आस्था, परिवार और सुरक्षा के महत्व की याद दिलाता है। हम अपने प्रियजनों के लिए बप्पा का आशीर्वाद मांगते हैं, लेकिन उन चीज़ों की सुरक्षा के लिए व्यावहारिक कदम उठाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है जो सबसे ज़्यादा मायने रखती हैं। चाहे वह हमारा घर हो, हमारे परिवार की वित्तीय सुरक्षा हो या भविष्य के सपने। ऐसी तैयारियों से मानसिक शांति मिलती है और परिवारों को अधिक आत्मविश्वास के साथ जश्न मनाने का अवसर मिलता है।” 

इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस का गृह बीमा समाधान (होम इंश्योरेंस सॉल्यूशन), इसी भावना के अनुरूप घरों और घर के सामान को आग, सेंधमारी, चोरी और कुछ प्राकृतिक आपदाओं जैसे कवर किए गए जोखिमों से बचाने में मदद करता है। त्योहारों के मौसम में यात्रा करने वालों के लिए, ‘पर्सनल एक्सीडेंट 360शील्ड’ पॉलिसी की शर्तों और नियमों के अनुरूप, दुर्घटना से होने वाली मृत्यु और विकलांगता के साथ-साथ परिवार-केंद्रित लाभ प्रदान कर सुरक्षा प्रदान करता है।