मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। टाटा समूह के एक ब्रांड कैरेटलेन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अपनी खास ई-कॉमर्स वेबसाइट www.caratlane.com/au शुरू की है, जो ब्रांड के अंतर्राष्ट्रीय विस्तार में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस शुरुआत के साथ, अब ऑस्ट्रेलिया के ग्राहक अपने देश में कहीं से भी, कैरेटलेन के डायमंड और सोने के ज्वेलरी कलेक्शंस को ऑनलाइन देख सकते हैं, खरीदारी कर सकते हैं और सीधे अपने घर पर उनकी डिलीवरी पा सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया के लिए विशेष रूप से तैयार की गई यह नई वेबसाइट वहाँ के आभूषण-प्रेमियों को कलेक्शन देखने से लेकर पेमेंट करने तक का बेहद आसान और उनकी सुविधा के अनुसार शॉपिंग का अनुभव देने के लिए बनाई गई है। यह प्लेटफॉर्म उसी भरोसे, बेजोड़ कारीगरी और शुद्धता की गारंटी पर आधारित है। जो कैरेटलेन दुनिया के 30 से ज्यादा देशों और यूएस में अपने स्टोर्स के ग्राहकों को दे रहा है। यहाँ से खरीदे गए हर आभूषण के साथ प्रामाणिकता का प्रमाणपत्र, इंश्योर्ड शिपिंग और टाटा की विरासत का भरोसा मिलेगा।
इस लॉन्च पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कैरेटलेन के मैनेजिंग डायरेक्टर सौमेन भौमिक ने कहा, “ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय उपभोक्ताओं के बीच कैरेटलेन के डिजाइन्स की मांग हमेशा से काफी मज़बूत रही है। ऐसे में ब्रांड के वैश्विक विस्तार के लिए यह कदम पूरी तरह स्वाभाविक था। इस समर्पित प्लेटफॉर्म के जरिए हम अंतरराष्ट्रीय खरीदारी की बाधाओं को दूर कर रहे हैं, ताकि ग्राहकों को उनके घर पर ही एक सहज और सुरक्षित शॉपिंग अनुभव दिया जा सके। यह हमारी ग्लोबल ग्रोथ स्टोरी का एक बेहद महत्वपूर्ण पड़ाव है। हमारा लक्ष्य कैरेटलेन को भारतीय महिलाओं का सबसे पसंदीदा ज्वेलरी ब्रांड बनाना है, और इस सफर में ऑस्ट्रेलिया की भूमिका बहुत अहम है।”
इस नई शुरुआत के साथ कैरेटलेन ने अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, और सिंगापुर के बाद अब ऑस्ट्रेलिया में भी अपने कदम बढ़ा दिए हैं। यह पहल दुनिया भर के ग्राहकों, खासकर ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय समुदायों को उनके पसंद के आभूषणों से जोड़ने की ब्रांड की कोशिशों का हिस्सा है। कैरेटलेन के डिजाइन्स उनकी परंपरा और जीवन के खास पलों को और भी खूबसूरत बनाते हैं।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal