Wednesday , September 23 2026

स्टाइल और पॉवर का संगम बना एआई+ नोवा 2 पॉवर 5जी, फैशन शो में हुआ लॉन्च

नई दिल्ली (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। एआई+ स्मार्टफोन ने नोवा 2 सीरीज़ का नया स्मार्टफोन नोवा 2 पॉवर 5जी लॉन्च किया है। यह फोन नई पीढ़ी के यूज़र्स के लिए तैयार किया गया है, जिसमें आकर्षक डिजाइन के साथ बेहतर परफॉर्मेंस और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी मिलती है।

नोवा 2 पॉवर को पारंपरिक स्मार्टफोन लॉन्च से अलग अंदाज में नई दिल्ली में आयोजित एक फैशन शो के रैंप पर लॉन्च किया गया। इस दौरान, फोन को फैशन और टेक्नोलॉजी के मेल के साथ पेश किया गया और इसे रैंप पर पेश किए गए लुक्स का हिस्सा बनाया गया। इस तरह फोन को सिर्फ टेक डिवाइस नहीं, बल्कि स्टाइलिश एक्सेसरी के तौर पर भी पेश किया गया।

“डिजाइन टू इंस्पायर। पॉवर टू आउटलास्ट।” के मूलमंत्र के साथ तैयार किया गया नोवा 2 पॉवर डिजाइन और परफॉर्मेंस को एक साथ लेकर चलता है। फोन में ऐसी डिजाइन दी गई है, जो यूज़र्स को खूब आकर्षित करती है, वहीं इसकी परफॉर्मेंस और बैटरी पॉवर हर दिन की जरूरतों को पूरा करने में भरपूर साथ देती हैं।

आज स्मार्टफोन लोगों की पसंद और पहचान का हिस्सा बन रहे हैं। इसी सोच के साथ नोवा 2 पॉवर को सिर्फ एक फोन तक सीमित नहीं रखा गया है। रैंप प्रेजेंटेशन के जरिए एआई+ स्मार्टफोन ने डिजाइन, पसंद और टेक्नोलॉजी को एक साथ लाने के अपने विचार को उजागर किया। प्रमुख फीचर्स की बात करें, तो फोन में डुअल-टोन बैक पैनल दिया गया है। जो कलर फ्यूजन फिनिश में ब्लू गोल्ड फ्यूजन और ब्लू फ्यूजन के साथ ओशन ग्रीन, डीप पर्पल और मिडनाइट ब्लैक कलर में उपलब्ध है।

रोशनी के हिसाब से हर कलर का लुक बदलता है, जिससे फोन को एक अलग और आकर्षक अंदाज मिलता है। रैंप के लिए नोवा 2 पॉवर को जस्ट बिली बाय रश्मि छाबड़ा के एथलीजर आउटफिट्स के साथ स्टाइल किया गया। इस दौरान, फोन को पूरे लुक का एक अहम् हिस्सा बनाकर पेश किया गया।

एनएक्सटीक्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजीस (एआई+ स्मार्टफोन) के सीईओ माधव सेठ ने कहा, “आज टेक्नोलॉजी हमारी जिंदगी का हिस्सा है। स्मार्टफोन सिर्फ काम आने वाला डिवाइस नहीं, बल्कि अपनी पसंद और स्टाइल को जाहिर करने का एक तरीका भी है। नोवा 2 पॉवर में डिजाइन और परफॉर्मेंस को साथ लाया गया है। इसकी आकर्षक कलर फ्यूजन डिजाइन तुरंत ध्यान खींचती है, वहीं इसकी पॉवर हर दिन की जरूरतों को पूरा करने में साथ देती है। टेक्नोलॉजी, डिजाइन और पर्सनल एक्सप्रेशन के मेल वाले इस फोन को रैंप पर लॉन्च करना सबसे उपयुक्त फैसला रहा।“

नोवा 2 पॉवर सिर्फ देखने में अच्छा नहीं है, बल्कि इसे लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार किया गया है। इसका दमदार चिपसेट मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है। वहीं, इसकी 7000 एमएएच बैटरी और 33 वॉट फास्ट चार्जिंग लंबे समय तक इस्तेमाल में साथ देती है। हाई रिफ्रेश रेट वाला फ्लूइड डिस्प्ले और बेहतर कैमरा सिस्टम काम, गेमिंग और कंटेंट क्रिएशन जैसे अलग-अलग कामों में मदद करता है।