मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। कलरप्लस ने अपने ऑटम-विंटर 2026 कलेक्शन के लिए नया कैम्पेन ‘लिव द पॉज’ लॉन्च किया है। ब्रांड के इस नए कैंपेन में मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वर्षों से, कैजुअल ड्रेसिंग को लेकर कलरप्लस का नज़रिया हमेशा से अलग और अनूठा रहा है। “स्मार्ट कैजुअल्स” की कैटगरी की शुरुआत करने वाले इस ब्रांड ने अंतरराष्ट्रीय स्टाइल्स से प्रेरणा लेते हुए पुरुषों के पहनावे को एक नया और आरामदायक अंदाज़ दिया, और साथ ही फैशन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई।
इस सफर में ब्रांड ने बड़े पैमाने पर ग्राहकों का भरोसा जीता है और अपनी एक वफादार फैन-फॉलोइंग तैयार की है। आज कलरप्लस प्रीमियम, हाई-क्वालिटी कैजुअल वियर, क्लासिक पीसेज, कम्फर्ट और एक खास कैरेक्टर के लिए ग्राहकों की पहली पसंद बना हुआ है। कलरप्लस एक ऐसा क्लासिक ब्रांड है, जो हमेशा आगे बढ़ता रहता है।
‘लिव द पॉज’ समय के साथ एक अलग रिश्ते को बयां करता है। यह रफ्तार को थोड़ा धीमा करने, दुनिया के शोर-शराबे से दूर जाने और अपनी गति से चलने का नाम है। यह उन चीजों का आनंद लेने के बारे में है, जिनके लिए आपने समय निकाला है—बिना इस चिंता के कि आगे क्या होने वाला है।
यह एक ऐसा विचार है जो अभय देओल के व्यक्तित्व से पूरी तरह मेल खाता है। उन्होंने हमेशा भीड़ से हटकर चलने और अपनी राह खुद बनाने का फैसला किया है। अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने का उनका अंदाज और जिन चीजों में उन्हें आनंद मिलता है, उनके लिए वक्त निकालने का उनका भरोसा, इस कैम्पेन को बेहद व्यक्तिगत और वास्तविक बनाता है, न कि बनावटी।
क्लासिक स्टाइल को मिला आज के दौर का नया रूप
ऑटम-विंटर 2026 कलेक्शन के लिए, कॉरडुरॉय मुख्य आकर्षण होने वाला है। अपनी बनावट, गर्माहट और एक खास कैरेक्टर के लिए पहचाना जाने वाला यह प्रतिष्ठित फैब्रिक, एक तरफ जहां क्लासिक मेंसवेयर की यादों को समेटे हुए है, वहीं आज के दौर के मॉडर्न वार्डरोब में भी अपनी एक स्वाभाविक जगह बनाता है।
‘लिव द पॉज’ के जरिए, कलरप्लस एक अलग तरह की आकांक्षा और सोच का जश्न मनाता है। जिसका उद्देश्य केवल अगले मुकाम को हासिल करने की अंधी दौड़ में शामिल होना नहीं, बल्कि उन मुकामों के बीच रुकने और ठहरने की आजादी का आनंद लेना है।
ऑटम-विंटर 2026 कलेक्शन के बारे में बात करते हुए सात्यकी घोष होल टाइम डायरेक्टर एंड सीईओ, रेमंड लाइफस्टाइल ने कहा, “लिव द पॉज’ कैम्पेन ब्रांड की मूल सोच को बहुत ही स्वाभाविक तरीके से दर्शाता है: यह रफ्तार को थोड़ा धीमा करने, हर पल का आनंद लेने और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने के आत्मविश्वास को बयां करता है। क्लासिक वार्डरोब की बुनियादी पोशाकों को एक बोल्ड और जीवंत कलर पैलेट के साथ पेश करके, हम रोज़मर्रा के पहनावे को एक नए स्तर पर ले जा रहे हैं, जो दैनिक जीवन में भरपूर ऊर्जा, आत्मविश्वास और एक सहज स्टाइलिश अंदाज़ लेकर आता है।”
कैम्पेन और इसके पीछे की सोच पर अपने विचार साझा करते हुए अभिनेता अभय देओल ने कहा, “मैंने हमेशा ऐसे जुड़ाव को महत्व दिया है जो वास्तविक लगे और जिसका नजरिया सिर्फ प्रोडक्ट तक सीमित न होकर उससे परे हो। मेंसवेयर के साथ अपने लंबे जुड़ाव के बाद, कलरप्लस अब एक पुरुष के जीने, कपड़े पहनने और अपना समय बिताने के तरीके को नए ज़माने के अंदाज़ में पेश कर रहा है। रेमंड के साथ इस नए अध्याय का हिस्सा बनकर मुझे बेहद खुशी हो रही है। ‘लिव द पॉज’ एक ऐसा विचार है जो आज के दौर में बहुत ही प्रासंगिक है, और मैं ऑटम-विंटर 2026 कैम्पेन के जरिए इस भावना को लोगों के सामने लाने के लिए बेहद उत्सुक हूँ।”
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal