Thursday , September 17 2026

‘इंडिया के टॉप 1%’ के पहले एपिसोड में अनिल कपूर का दिखा दमदार अंदाज

मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अनिल कपूर अपने नए गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। पहले एपिसोड के सेट से सामने आईं तस्वीरों में मेगास्टार पूरे जोश और अपने खास ‘झकास’ अंदाज में नजर आ रहे हैं। शानदार व्यक्तित्व, हाजिरजवाबी और जबरदस्त ऊर्जा के लिए पहचाने जाने वाले अनिल कपूर शो में रोमांच के साथ मनोरंजन का भी भरपूर तड़का लगाएंगे।

‘इंडिया के टॉप 1%’ एक अनोखा गेम शो है, जिसमें किताबी ज्ञान के बजाय प्रतियोगियों के कॉमन सेंस, तर्क और बारीकियों को पहचानने की क्षमता की परीक्षा होगी। शो में 100 प्रतियोगी 13 चुनौतीपूर्ण सवालों का सामना करेंगे। खेल की शुरुआत में हर प्रतियोगी को 1 लाख रुपए मिलेंगे और गलत जवाब देने वाले प्रतियोगियों की राशि प्राइज पॉट में जुड़ती जाएगी, जो बढ़कर 1 करोड़ रुपए तक पहुँच सकती है।