मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा में परिवार के सहयोग पर हुई बातचीत के दौरान कृष्णा अभिषेक ने रोहित शर्मा से उनके सफर में साथ देने वाले लोगों के बारे में पूछा। एक व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कृष्णा ने कहा, “मैं तो इतने सालों से टेलीविज़न कर रहा हूँ, तो मेरे मामा गोविंदा, उनका मेरी लाइफ में बहुत सपोर्ट रहा है। तो आपकी फ़ैमिली से आपको किसने सपोर्ट किया है?”
कृष्णा के सवाल का जवाब देते हुए रोहित शर्मा ने अपने बचपन और उस दौर में दादा और चाचाओं की भूमिका पर खुलकर बात की। उन्होंने साझा किया, “बहुत लोग हैं, बहुत सारे लोग हैं। क्योंकि मैं जब छोटा था, मैं अपने मां बाप के साथ नहीं रह पाया। तो मैं पाला बड़ा हूं मेरे दादा जी के साथ। फिर मेरे दादा और मेरे चाचा, तो उन्हें बचपन से लेकर काफी समय तक मुझे सपोर्ट किया, स्कूल लेके गए, स्कूल की फीस भारी, क्रिकेट कैंप जो होते थे, उसकी फीस भारी। तो वो इतना आसान नहीं था हमारे लिए, लेकिन मुझे पता है कि मेरे चाचा लोगों ने कैसे वो सब किया। अपना सारा कुछ सैक्रिफाइस करके उन्होंने हमेशा मेरे लिए और मेरे गोल्स को आगे रखें।”
अपने माता-पिता और बचपन की परिस्थितियों पर बोलते हुए रोहित ने आगे कहा, “कोई भी अपना बेटा छोड़ के जाना नहीं चाहता, लेकिन मेरे मम्मी पापा मुझे उस टाइम पर वहाँ पर छोड़ा। मुझे पता है कि उनका दिल नहीं कर रहा होगा, लेकिन मजबूरी थी, तो उन्हें करना पड़ा।”
परिवार के सहयोग की अहमियत पर विचार करते हुए और यह बताते हुए कि कैसे उनके दादा और चाचाओं ने उन्हें क्रिकेट के सपनों को पूरा करने में मदद की, रोहित ने कहा, “लेकिन माँ बाप का सपोर्ट हमेशा ज़रूरी होता है और मेरे लिए भी उतना ही ज़रूरी था जितना सब लोगों के लिए रहा है। और मेरे चाचा, मेरे दादा जी, इन लोगों की वजह से आज मुझे यह मौका मिला कि मैं आगे जाकर क्रिकेट खेलूं।”
यह भावुक बातचीत इस बात को उजागर करती है कि रोहित के परिवार ने उनके सफर में कितना अहम योगदान दिया और उन्हें क्रिकेट खेलने का सपना पूरा करने में कैसे मदद की।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal