Tuesday , September 8 2026

भारतीय संस्कृति से प्रेरित L’Oréal Paris की लिमिटेड-एडिशन रेंज लॉन्च

मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। L’Oréal Paris ने भारत के त्योहारों के सीजन के लिए अपने Casting Crème Gloss हेयर कलर का एक लिमिटेड-एडिशन कलेक्शन लॉन्च किया है। इस खास कलेक्शन के Spiced Cinnamon Brown शेड के पैक पर मराठी एक्टर सई गोडबोले कैंपेन का मुख्य चेहरा बनी हैं। सई अपने वायरल संगीत कवर्स और आकर्षक कंटेंट के लिए जानी जाती हैं, जिसमें मराठी संस्कृति और गौरव की एक सुंदर छाप नज़र आती है। आज के युवाओं के अंदाज़ को ध्यान में रखते हुए, यह नया शेड मॉडर्न स्टाइल के साथ-साथ हमारी संस्कृति और त्योहारों के प्रति उनके जुड़ाव को भी खूबसूरती से पेश करता है। सई इस सोच और ऊर्जा का एकदम सही चेहरा हैं।

यह पहली बार है जब किसी ग्लोबल ब्यूटी ब्रैंड ने खास तौर पर भारत के लिए कोई फेस्टिव हेयर कलर रेंज पेश की है। इस कलेक्शन के हेयर कलर शेड्स, उनके नाम और पैक पर दिखने वाले चेहरे – सभी पूरी तरह से भारतीय संस्कृति को दर्शाते हैं।

इस नए कलेक्शन में तीन नए ब्राउन शेड्स पेश किए गए हैं। इसमें साउथ इंडियन फ़िल्टर कॉफ़ी के गहरे शेड से इंस्पायर्ड Filter Kaapi Brown, भारतीय चाय के खूबसूरत ब्लेंड को दिखाता Chai Latte Brown, और भारतीय मसाले दालचीनी की रंगत से सजा एक वॉर्म शेड Spiced Cinnamon Brown शामिल है। जिसमें बहुत ही सुंदर गोल्डन टोन्स देखने को मिलते हैं। यह हर शेड भारतीय लुक्स को निखारने के लिए बालों को एक शानदार, चमकदार रंग देता है और एक अनूठी भारतीय कहानी बयां करता है ।

त्योहारों के खास लुक्स के लिए तैयार की गई इस लिमिटेड-एडिशन रेंज में Casting Crème Gloss का भरोसेमंद फॉर्मूला है। यह अमोनिया-फ़्री हेयर कलर L’Oréal Paris के Glycolic Gloss Complex के साथ आता है, जो बालों को 5 गुना तक ज़्यादा शाइन देता है। इससे घर पर ही सैलून जैसा रिज़ल्ट मिलता है।

L’Oréal Paris इस नई रेंज के ज़रिए अपनी ग्लोबल ब्यूटी एक्सपर्टाइज़ को भारतीय कंज्यूमर्स के और करीब ला रहा है। साथ ही, ये फेस्टिव शेड्स उन लोगों और संस्कृतियों को सामने लाने की एक पहल हैं, जो आज के बदलते भारत में अपनी जड़ों से जुड़े रहते हुए ख़ूबसूरती को एक नया अंदाज़ दे रहे हैं।