लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। राष्ट्रीय मासिक पत्रिका यूपी की आवाज के 13वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित यूपी रत्न सम्मान 2026 समारोह में माँ गायत्री जन सेवा संस्थान के अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष गुंजन वर्मा को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

अरुण प्रताप सिंह एवं गुंजन वर्मा को समाजसेवा के प्रति उनकी समर्पित भावना तथा जनहित में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए मुख्य अतिथि स्वतंत्र देव सिंह (मंत्री, जल शक्ति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार) एवं मुख्य वक्ता जसवंत सैनी (मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार) द्वारा यूपी रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।

अरुण प्रताप सिंह एवं गुंजन वर्मा ने आयोजन समिति, यूपी की आवाज परिवार एवं सभी अतिथियों के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। समारोह में यूपी की आवाज के अध्यक्ष अनूप गंगवार, उत्तर प्रदेश की संपादक पारुल गंगवार, विशिष्ट अतिथि एमएलसी अवनीश सिंह पटेल, दिनेश कुमार सहगल सहित अनेक उद्योगपति, समाजसेवी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनीता सहगल वसुंधरा ने किया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal