Sunday , September 6 2026

डीपी बोरा और हनुमान शाखा पार्क में निर्माण कार्यों का डॉ. नीरज बोरा ने किया शिलान्यास

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हुसैनाबाद स्थित डीपी बोरा पार्क में बाउंड्री वॉल निर्माण तथा मल्लाही टोला प्रथम वार्ड के अंतर्गत नगरिया स्थित हनुमान शाखा पार्क में नाली एवं पाथवे निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया।

इस अवसर पर विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि डीपी बोरा पार्क में बाउंड्री वॉल के निर्माण होने से पार्क की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होने के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को भी सुदृढ़ किया जा सकेगा। वहीं, हनुमान शाखा पार्क में नाली एवं पाथवे का निर्माण होने से जल निकासी की समस्या का समाधान होगा तथा पार्क में आने-जाने वाले लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सकेगी।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र में जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान पार्षद सी.बी. सिंह के अलावा रामऔतार कनौजिया, अनूप सिंह, दया पांडे, विशाल गुप्ता, सुशील तिवारी, अरविंद कश्यप सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।