Saturday , September 5 2026

राजकीय हाई स्कूल बढ़ेपुरा में मनाया गया शिक्षक दिवस

 

बरेली (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। राजकीय हाई स्कूल बढ़ेपुरा नवाबगंज में शिक्षक दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। विद्यार्थियों एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मोहम्मद शाहिद ने प्रधानाचार्य अर्चना राजपूत एवं विद्यालय की अन्य शिक्षिकाओं नीलम रस्तोगी, दीपाली मिश्रा, भावना, पूजा, मो आरिफ़ को सम्मानित किया। 

प्रधानाचार्य अर्चना राजपूत ने शिक्षक दिवस के महत्व को समझाया और भविष्य में ऐसा काम करने को प्रेरित किया। जिससे विद्यालय को उन बच्चों पर गर्व हो। सभी बच्चों को अपने प्रथम गुरु अपने माता पिता को घर जाकर शिक्षक दिवस की बधाई देने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे माता पिता अपने बच्चों पर गर्व करें। अंत में कार्यक्रम आयोजित करने वाले छात्र-छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।