Friday , September 4 2026

कन्नड़ के बाद अब इंग्लिश में ‘टॉक्सिक’, 4 सितंबर से बड़े पर्दे पर दिखेगी यश की फिल्म


मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के मेकर्स ने फिल्म के इंग्लिश वर्ज़न को लेकर एक बड़ी अनाउंसमेंट की है। फिल्म का इंग्लिश वर्ज़न, जिसकी रनटाइम 2 घंटे 57 मिनट है, 4 सितंबर, 2026 से देशभर के चुनिंदा थिएटर्स में रिलीज़ होगा। खास बात यह है कि फिल्म को कन्नड़ के साथ-साथ इंग्लिश में भी ओरिजिनल रूप से शूट किया गया है। यानि अब दर्शकों को बड़े पर्दे पर ‘टॉक्सिक’ को उसी इंग्लिश भाषा में देखने का मौका मिलेगा, जिसमें इसे शूट किया गया था।

गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में रॉकिंग स्टार यश, नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी अहम किरदारों में नज़र आ रहे हैं। एक्शन, ड्रामा और शानदार विज़ुअल वर्ल्ड को साथ लेकर चलने वाली इस फिल्म को बड़े स्केल पर तैयार किया गया है। फिल्म की कहानी में यश ने को-राइटर के तौर पर भी योगदान दिया है।

‘टॉक्सिक’ का इंग्लिश वर्ज़न मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम समेत देश के कई हिस्सों में रिलीज़ होगा। यानि अलग-अलग शहरों के दर्शकों को अब यश की इस बहुचर्चित फिल्म को इंग्लिश में बड़े पर्दे पर एक्सपीरियंस करने का मौका मिलेगा। इंग्लिश वर्ज़न के टिकट्स ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म्स के साथ-साथ चुनिंदा थिएटर्स के काउंटर्स पर भी उपलब्ध होंगे।

रिलीज़ के बाद से ही अलग-अलग भाषाओं में दर्शक ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का सिनेमैटिक एक्सपीरियंस ले रहे हैं। फिल्म का एक्शन, ड्रामा, सिनेमैटोग्राफी और इसका अलग ही विज़ुअल वर्ल्ड दर्शकों के बीच खास चर्चा का हिस्सा रहा है। अब इंग्लिश वर्ज़न की रिलीज़ के साथ दर्शकों को इन सभी एलिमेंट्स को उसी भाषा में महसूस करने का मौका मिलेगा, जिसमें फिल्म को ओरिजिनली शूट किया गया था।

यानि अब ‘टॉक्सिक’ की कहानी, कैरेक्टर्स की इमोशन्स, परफॉर्मेंसेस और फिल्म की पूरी टोनैलिटी इंग्लिश में भी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। दर्शक उसी सिनेमाई दुनिया में कदम रखेंगे, जिसे देशभर के दर्शक अलग-अलग भाषाओं में पहले ही एक्सपीरियंस कर चुके हैं।

2 घंटे 57 मिनट की रनटाइम वाला इंग्लिश वर्ज़न फिल्म का शॉर्टर वर्ज़न है, लेकिन इसमें कहानी और इसकी पूरी सिनेमैटिक वर्ल्ड की एसेंस को बरकरार रखा गया है। 4 सितंबर से चुनिंदा इंडियन सिटीज़ में रिलीज़ होने के साथ यश की ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ अब इंग्लिश में भी दर्शकों को बड़े पर्दे पर अपना खास अंदाज़ दर्शाने के लिए पूरी तरह तैयार है।