लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। योगी सेना (भारत) ने गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने और सनातन बोर्ड के गठन की मांग को लेकर सनातन पदयात्रा रैली निकाली। रैली के शुभारम्भ पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय प्रमुख गौरव वर्मा ने कहा कि योगी सेना भारत पूरे उत्तर प्रदेश में हिंदू जोड़ो अभियान चलाकर हिंदुओं को जागरूक करेगी और दिसम्बर तक 51 लाख सदस्य बनाएगी।
एडवोकेट मोहित मिश्रा ने बताया कि योगी सेना हर हिंदु के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। सनातनी बहन बेटियों के साथ लव जिहाद करने वाले मुसलमानों को छोड़ा नहीं जाएगा। पहले तय रूट पर पुलिस प्रशासन की रोक के बाद नये रूट सनातन रैली समतामूलक चौराहा से ग्रीन काॅरीडोर से हनुमान सेतु, परिवर्तन चौक होते हुये केडी सिंह बाबू स्टेडियम मेट्रो स्टेशन तक निकाली गयी।

राष्ट्रीय प्रमुख गौरव वर्मा के नेतृत्व में निकाली गयी इस रैली में उपाध्यक्ष मोहित मिश्रा-एडवोकेट, बाबा महादेव (संरक्षक), राहुल द्विवेदी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), सूरज साहू (राष्ट्रीय सचिव), ज्योति वर्मा (महासचिव), सत्यम पांडे (प्रदेश प्रभारी), दीपक दीक्षित (प्रदेश अध्यक्ष), एडवोकेट प्रमोद मिश्रा, चंदन सिंह, युवराज सिंह, सूर्य प्रकाश पांडे, एडवोकेट रमन तिवारी, एडवोकेट ओम तिवारी, हर्षवर्धन सिंह, हिमांशु, संदीप कश्यप, सौरभ चौधरी, विशाल तिवारी, लवकुश गोस्वामी, अभिजीत सिंह, पुनीत वर्मा, धर्मेश चौहान, सचिन सहित सैकड़ों सनातनी उपस्थित रहे।

यह रैली पहले 1090 चौराहे से लोहिया पथ, गौतमपल्ली, राजभवन के समक्ष होते जीपीओ पर पहुंच कर समाप्त होनी थी, लेकिन अन्तिम क्षणों में पुलिस प्रशासन ने इस रूट पर रैली निकालने से रोक दिया। नये रूट समतामूल चौराहा से ग्रीन कारीडोर होते हुये हनुमान सेतु, परिवर्तन चौक होते हुये जीपीओ पहुंचना था। लेकिन पुलिस प्रशासन ने रैली को केडी सिंह बाबू स्टेडियम मेट्रो स्टेशन के नीचे रोक लिया। वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों को सेना के राष्ट्रीय प्रमुख गौरव वर्मा ने ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने और सनातन बोर्ड के गठन की मांग उठायी गयी है। इस मौके पर श्री वर्मा ने कहा कि सरकार ने संगठन की मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया तो भविष्य में इस मांगों को लेकर बड़ा आन्दोलन करने के लिये संगठन सड़कों पर उतरने के लिये बाध्य होगा।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal