हैदराबाद (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर Zee Bharat ने एक नए अध्याय की शुरुआत करते हुए अपने नए अवतार का अनावरण किया। यह नया रूप एक सरल लेकिन महत्वाकांक्षी सोच पर आधारित है—“युवा भारत का अंदाज” सामने लाना। एक युवा और आकांक्षी भारत तेजी से उभर रहा है, जो आत्मविश्वासी, जिज्ञासु और देश की विकास यात्रा में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने वाला है। नया Zee Bharat रचनात्मक और सकारात्मक संवाद के लिए एक ऐसा मंच उपलब्ध कराता है, जहां महत्वाकांक्षाओं को ऊर्जा मिलती है और विकसित भारत के सपनों को दिशा मिलती है।
Zee Bharat अब समाचार चैनल की पारंपरिक परिभाषा से आगे बढ़ रहा है। यह उस बुनियादी बदलाव को दर्शाता है, जिस तरह आज दर्शक कंटेंट का उपभोग करते हैं। टेलीविजन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, शॉर्ट-फॉर्म वीडियो, क्रिएटर्स, कनेक्टेड टीवी और कम्युनिटीज के माध्यम से दर्शक अपनी सुविधा के अनुसार कंटेंट का फॉर्मेट, प्लेटफॉर्म और समय चुन रहे हैं।
नए स्वरूप की बुनियाद तीन सिद्धांतों पर रखी गई है—रियल (वास्तविक), रेलिवेंट (प्रासंगिक) और रिलेटेबल (जुड़ाव वाला)।
इस नए स्वरूप के बारे में Zee Media Corporation Limited के सीईओ रक्ति्म दास ने कहा, “हम युवा भारत को केंद्र में रखते हुए Zee Bharat को पूरी तरह नए और कल्पनाशील अवतार में दोबारा लॉन्च कर रहे हैं। सोशल-फर्स्ट, डिजिटल-नेटिव और ओम्नीचैनल न्यूज ब्रांड के रूप में तैयार किया गया नया Zee Bharat 24×7 स्ट्रीमिंग दृष्टिकोण के साथ उन दर्शकों के लिए बनाया गया है, जो टेलीविजन, मोबाइल, सोशल मीडिया, कनेक्टेड टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सहजता से कंटेंट देखते हैं। यह बदलाव Zee Media की उन न्यूज ब्रांड्स को विकसित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो बदलती उपभोक्ता आदतों के अनुरूप हों।”
नए कंटेंट इकोसिस्टम में समाचार, इंटरनेट संस्कृति, तकनीक, मनोरंजन, लाइफस्टाइल और वास्तविक संवाद को एक साथ जोड़ा जाएगा। इसमें News Hotspot, News Laundey, 18 Plus, Meme Reaction, Mission UPSC, Techlusive, The Behen Show Dil Dimag Dosti, Spill the Chai, The Front Row, Gyan Dose, Purani Files और Creator’s Day Out जैसे अलग पहचान बनाने वाले कार्यक्रम शामिल होंगे। इसके साथ ही डिजिटल-फर्स्ट पहलों की संख्या भी लगातार बढ़ाई जाएगी।
नए स्वरूप के तहत ब्रांड का विस्तार स्क्रीन से आगे भी किया जाएगा। मल्टी-सिटी एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म, गेमिंग, क्रिएटर आधारित अनुभवों और जमीन पर आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रमों के जरिए कंटेंट, क्रिएटर्स, कम्युनिटीज और दर्शकों के अनुभव को एक साथ जोड़ा जाएगा।
नया Zee Bharat केवल किसी विशेष आयु वर्ग तक सीमित नहीं है। यह एक सोच और नजरिए को दर्शाता है—जिज्ञासु, महत्वाकांक्षी, आशावादी, अपनी बात खुलकर रखने वाला और भविष्य को आकार देने में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए उत्सुक।
अपने नए अवतार के जरिए Zee Bharat ऐसा मंच तैयार करने का लक्ष्य रखता है, जहां युवा भारत की आकांक्षाओं को अभिव्यक्ति मिले, अलग-अलग विचार रचनात्मक तरीके से एक साथ आ सकें और देश के भविष्य को आकार देने वाली युवा पीढ़ी खुद को विकसित भारत की व्यापक यात्रा का हिस्सा महसूस कर सके।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal